फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिक रिहा, आज एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी

Mon, 12 Feb 2024 07:49 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 February 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत की एक बार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय रिहा हो गए हैं। भारत सरकार ने सभी आठ भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताई है। इसके अलावा 28 जनवरी को सुबह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन की सरकार खत्म कर शाम में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को करीब 24 साल बाद ऐसी अग्निपरीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 February 2024 Updates On Amar Ujala
Indian Navy and Qatari Emiri Naval Forces - फोटो : Agency (File Photo)
कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिक रिहा
भारत की एक बार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय रिहा हो गए हैं। भारत सरकार ने सभी आठ भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आठ में से सात भारतीय वापस भारत लौट आए हैं। हम अपने नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 February 2024 Updates On Amar Ujala
बिहार विधानसभा की मौजूदा वास्तविक स्थिति। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में आज क्या होने वाला है
28 जनवरी को सुबह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन की सरकार खत्म कर शाम में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को करीब 24 साल बाद ऐसी अग्निपरीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उस अग्निपरीक्षा में नीतीश कुमार फेल हो गए थे और महज सात दिन पुरानी उनकी सरकार वर्ष 2000 में गिर गई थी। इस बार अग्निपरीक्षा 14 दिन बाद हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 February 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संसद टीवी
आज एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएम इस अवसर पर नई दिल्ली में एकीकृत परिसर ‘कर्मयोगी भवन’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 February 2024 Updates On Amar Ujala
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज सपरिवार करेंगे रामलला के दर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्या आएंगे। दोनों मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के सदस्य भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दोनों सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed