प्रकृति के नियम के अनुसार हर किसी की मौत निश्चित हैं। ऐसे में कई लोगों की इच्छाएं होती है कि मृत्यु के बाद उनको किसी पवित्र नदी में बहा दिया जाए, तो वहीं कई लोग चाहते हैं कि मौत के बाद उसे किसी खास के करीब दफनाया जाए। इंसान की इस इच्छा को काफी महत्व दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों की ये इच्छा काफी अनोखी भी हो सकती है। दरअसल, कुछ लोगों की इच्छा ये है कि मरने के बाद वह अंतरिक्ष में विलीन हो जाएं। जी हां, ये सुनने में भले ही आजीब लगता हो, लेकिन इस इच्छा को पूरा करने के लिए एक स्पेस कंपनी सेलेस्टिस (Celestis) ने तैयारी शुरू कर दी है।
{"_id":"629092bc1be3bd27a815b7ef","slug":"funeral-services-now-space-company-celestis-will-cremation-people-into-space","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार, स्पेस कंपनी अंतरिक्ष में छोड़ेगी लोगों के अवशेष","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार, स्पेस कंपनी अंतरिक्ष में छोड़ेगी लोगों के अवशेष
Fri, 27 May 2022 02:28 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 27 May 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : istock
अवशेषों को कंपनी एक दूरसंचार उपग्रह (Telecommunications Satellite) से जोड़ने जा रही है, जिसे फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट से लॉन्च किया जाएगा। करीब एक दशक तक ये सैटेलाइट पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान सेलेस्टिस इस सैटेलाइट का लाइव जीपीएस डेटा भी देगा, जिससे लोगों को ये पता चल सके कि अवशेष कहां हैं और उन्हें ट्रैक कर सकें।
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : istock
खास बात तो ये है कि सैटेलाइट के निष्क्रिय होने पर भी अवशेष सैटेलाइट के साथ ही रहेंगे। इसके बाद जैसे ही सैटेलाइट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने लगेगा, अवशेष जल जाएंगे और इसी के साथ वह वातावरण में विलीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : istock
इस सप्ताह होने वाले लॉन्च से पहले, सेलेस्टिस एक असामान्य अंतिम संस्कार कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। ये कार्यक्रम तीन दिन का होगा, जिसमें दुनिया भर के 160 मेहमान शामिल होंगे, जो लॉन्च तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार
- फोटो : istock
दरअसल, इनमें मार्जोरी डफटन (Marjorie Dufton) के अवशेष भी शामिल हैं, जिन्होंने 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में, नासा के साथ पहली ऑल-फीमेल मर्करी मिशन (All-female Mercury Mission) के लिए क्रू की सदस्य बनकर ट्रेनिंग ली थी। वहीं 2020 में मार्जोरी डफटन की मौत हो गई थी।