सब्सक्राइब करें

Yasin Malik: 20 साल छोटी लड़की से मोहब्बत, पाकिस्तान में की शादी, तस्वीरों में देखिए यासीन मलिक की लव स्टोरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 27 May 2022 01:30 PM IST
सार

टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 19 मई को इस मामले में उसे दोषी ठहराया था। यासीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उसने लव मैरिज की है। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात पाकिस्तान में ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। आगे तस्वीरों में देखिए दोनों की लव स्टोरी...
 
विज्ञापन
Yasin Malik Verdict: Love and Married With Pakistani Girl Mushaal Hussein Who Was 20 Years Younger Than Himself
यासिन मलिक और उसकी पत्नी मुशाल - फोटो : अमर उजाला
टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 19 मई को इस मामले में उसे दोषी ठहराया था। यासीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उसने लव मैरिज की है। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात पाकिस्तान में ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। आगे तस्वीरों में देखिए दोनों की लव स्टोरी...

Trending Videos
Yasin Malik Verdict: Love and Married With Pakistani Girl Mushaal Hussein Who Was 20 Years Younger Than Himself
यासिन मलिक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ। - फोटो : अमर उजाला
20 साल छोटी है यासीन की बीवी
यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक का जन्म पाकिस्तान के कराची में 1986 में हुआ। वहीं, यासीन मलिक का जन्म तीन अप्रैल 1966 में हुआ है। मतलब यासीन से मुशाल 20 साल छोटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yasin Malik Verdict: Love and Married With Pakistani Girl Mushaal Hussein Who Was 20 Years Younger Than Himself
यासीन मलिक, मुशाल और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
समृद्ध परिवार से है मुशाल
मुशाल के पिता एमए हुसैन पाकिस्तान के जाने माने अर्थशास्त्री थे। मुशाल की मां रेहाना पाकिस्तानी मुस्लिम लीग की नेता रहीं हैं। मुशाल का भाई अमेरिका में विदेश नीति का विश्लेषक है। 

Yasin Malik Verdict: Love and Married With Pakistani Girl Mushaal Hussein Who Was 20 Years Younger Than Himself
यासीन मलिक और मुशाल - फोटो : अमर उजाला
2005 में हुई दोनों की मुलाकात
मुशाल और यासीन की मुलाकात 2005 में हुई थी। कहा जाता है कि उस वक्त यासीन भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए पाकिस्तान गया था। एक रैली में भाषण देने के बाद जब यासीन बाहर निकला तो उससे मिलने मुशाल आई। मुशाल ने यासीन का ऑटोग्राफ लिया। एक इंटरव्यू में मुशाल ने इसका जिक्र भी किया था। कहा था, 'मुझे यासीन का भाषण पसंद आया था। मैंने उनसे हाथ मिलाया और उनका ऑटोग्राफ लिया।'
 
विज्ञापन
Yasin Malik Verdict: Love and Married With Pakistani Girl Mushaal Hussein Who Was 20 Years Younger Than Himself
यासीन और मुशाल - फोटो : अमर उजाला
फिर दिल दे बैठा यासीन, ऐसे किया प्यार का इजहार
2005 के बाद मुशाल और यासीन के बीच बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में मुशाल ने बताया था कि एक दिन यासीन ने मुझसे कहा, 'मुझे पाकिस्तान बहुत पसंद है और खासकर तुम बहुत पसंद हो।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed