सब्सक्राइब करें

Mahua Moitra Profile: लंदन में नौकरी, शादी के कुछ दिन बाद तलाक और फिर राजनीति में एंट्री, जानिए कौन हैं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 27 May 2022 01:24 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2019 में पहली बार संसद पहुंचीं महुआ मोइत्रा ने बड़े ही कम दिनों में भारतीय राजनीति में एक अहम जगह बना ली है। आइए जानते हैं कौन हैं टीएमसी से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, जिन्होंने लंदन में शान-ओ-शौकत भरती नौकरी छोड़कर भारतीय राजनीति में कदम रखा...

विज्ञापन
Mahua Moitra Profile: Job in London, divorce after a few days of marriage and then entry into politics, know who is TMC MP Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा - फोटो : पीटीआई

तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2019 में पहली बार संसद पहुंचीं महुआ मोइत्रा ने बड़े ही कम दिनों में भारतीय राजनीति में एक अहम जगह बना ली है। उन्होंने तेजतर्रार भाषणों से अपनी एक फायरफ्रांड नेता वाली छवि बनाई है। दिल्ली के स्टेडियम को खाली करवाकर कुत्ते संग मॉर्निंग वॉक करने वाले आइएएस दंपती को लेकर दिए गए बयान के बाद वह फिर चर्चा में हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, जिन्होंने लंदन में शान-ओ-शौकत भरी नौकरी छोड़कर भारतीय राजनीति में कदम रखा...




 

Trending Videos

कृष्णानगर सीट से सांसद हैं मोइत्रा 

Mahua Moitra Profile: Job in London, divorce after a few days of marriage and then entry into politics, know who is TMC MP Mahua Moitra
सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

महुआ पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद हैं। वह 2019 में पहली बार टीएमसी के टिकट पर लोकसभा पहुंची थीं। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को करीब 63 हजार मतों से हराया था। इससे पहले उन्होंने साल 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की थी। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पार्टियों का कब्जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में करती थीं अच्छी खासी नौकरी

Mahua Moitra Profile: Job in London, divorce after a few days of marriage and then entry into politics, know who is TMC MP Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पैदा हुईं महुआ हायर एजुकेशन के बाद अमेरिका चली गईं। आगे की पढ़ाई यहीं से की। इसके बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगीं। देखते ही देखते उन्हें तरक्की मिलती गई और कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट बन गईं। करियर के लिहाज से देखें तो महुआ जब भारतीय राजनीति में आईं तो वह अच्छी खासी नौकरी कर रही थीं, लेकिन वह सब कुछ छोड़ भारत वापस आ गईं और राजनीति में हाथ आजमाया। 

कांग्रेस में हुई थीं शामिल 

Mahua Moitra Profile: Job in London, divorce after a few days of marriage and then entry into politics, know who is TMC MP Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
2009 में महुआ भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। वह कांग्रेस में शामिल हो गईं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका मोहभंग हो गया। इसके बाद वह टीएमसी के साथ जुड़ीं और देखते ही देखते उनका राजनीतक जीवन परवान चढ़ने लगा। 2016 में उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत मिली और 2019 में वह लोकसभा के लिए चुनी गईं। 

 
विज्ञापन

अक्सर बयानों से रहती हैं चर्चा में 

Mahua Moitra Profile: Job in London, divorce after a few days of marriage and then entry into politics, know who is TMC MP Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा - फोटो : Social Media

महुआ मोइत्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान महुआ ने पीएम मोदी को रौकेर छेले कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, बंगाल में कुछ लोग होते हैं, जिन्हें 'रौकेर छेले' कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है वे लड़के, जो सड़क किनारे बैठकर आती-जाती हर महिला को 'दीदी ए दीदी' कहकर पुकारते हैं। इसके अलावा उन्होंने जैन लड़के को मांसाहारी बताया था, जब उनकी बहुत आलोचना हुई थी। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि आप भविष्य के भारत से डरते हैं जो अपनी त्वचा में सहज है, जो परस्पर विरोधी वास्तविकताओं के साथ सहज है। आप उस भारत से डरते हैं जहां एक जैन लड़का घर से छिपकर अहमदाबाद की सड़क पर एक ठेले से काठी कबाब खाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed