Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Haunted House McKamey Manor is offering 14 lakh rupees to anyone who survive 10 hours inside their
{"_id":"5db58e388ebc3e93bc19bc17","slug":"haunted-house-mckamey-manor-is-offering-14-lakh-rupees-to-anyone-who-survive-10-hours-inside-their","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे डरावना घर, जहां बिता लिए 10 घंटे तो मिलेंगे 14 लाख रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे डरावना घर, जहां बिता लिए 10 घंटे तो मिलेंगे 14 लाख रुपये
'हॉन्टेड हाउस' के बारे में तो आपने सुना होगा और शायद देखा भी होगा। कई मॉल वगैरह में आपको 'हॉन्टेड हाउस' देखने को मिल जाएंगे। दरअसल, ये ऐसे घर होते हैं, जिन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि लोग अंदर जाकर डर का मजा लें। एक ऐसा ही 'हॉन्टेड हाउस' टेनिसी के समरटाउन में भी है, जहां अगर आप बिना डरे 10 घंटे रूक गए तो आपको 14 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
2 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
इस 'हॉन्टेड हाउस' का नाम है मेक मी मैनर। इसके मालिक का दावा है कि बिना डरे इस घर में 10 घंटे रूकना असंभव है, लेकिन अगर जो रूक गया, उसे 14 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए 'हॉन्टेड हाउस' के अंदर जाने से पहले व्यक्ति तो 40 पेज का एक करार करना होगा। घर के अंदर जाने वाले व्यक्ति की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उसे अपना मेडिकल प्रमाणपत्र भी जमा कराना होगा।
3 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
बताया जा रहा है कि 'हॉन्टेड हाउस' में निर्धारित जगह तक पहुंचने के दौरान व्यक्ति को मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस दौरान व्यक्ति को गुस्सा भी आ सकता है, लेकिन उस पर काबू करना होगा। घर के अंदर व्यक्ति को डरावने मेकअप वाले दूसरे व्यक्तियों का सामना करना पड़ेगा, जो अचानक से किसी भूत की तरह सामने आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
हालांकि 'हॉन्टेड हाउस' के अंदर जाने वाले व्यक्ति को पहले सभी तरह की जानकारी दी जाएगी, ताकि वो आसानी से अपना सफर पूरा कर सकें।
विज्ञापन
5 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
इस 'हॉन्टेड हाउस' के मालिक का कहना है कि अब तक कोई भी व्यक्ति इसके अंदर 10 घंटा नहीं बिता पाया है। इसका कारण है घर के अंदर से आती डरावनी आवाजें और भूत की तरह अचानक सामने आ जाने वाले कलाकार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।