फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाबी गेंद से पहली बार खेलेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ हो सकता है डे-नाइट टेस्ट

Mon, 28 Oct 2019 09:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 28 Oct 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
India propose Day Night Test at Kolkata await Bangladesh response
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

देश का ईडन गार्डन मैदान जल्द ही भारतीय क्रिकेट के एक ऐतिहासिक पल का गवाह बन सकता है। भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर के बीच इस मैदान पर टेस्ट मुकाबला खेला जना है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को डे-नाइट फॉर्मेट में खेलने का प्रस्ताव दिया है।

India propose Day Night Test at Kolkata await Bangladesh response
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि बीसीसीआई बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले को डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीबी ने अभी इस अनुरोध पर कोई फैसला नहीं किया है।

India propose Day Night Test at Kolkata await Bangladesh response
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीबी के ऑपरेशन चैयरमैन अकरम खान ने रविवार को ढाका में पत्रकारों को बताया है कि बीसीसीआई ने डे-नाइट टेस्ट मैच का प्रस्ताव दिया है। हम कुछ सोचकर इस बारे में फैसला करेंगे। हमें दो-तीन दिन पहले लेटर मिला है, हम इस बारे में फैसला करेंगे, लेकिन हमने अभी इस पर कोई चर्चा नहीं की है। हम बीसीसीआई को एक या दो दिन में अपने फैसले से अवगत करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India propose Day Night Test at Kolkata await Bangladesh response
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : social media

क्रिकबज ने रिपोर्ट में बीसीबी के चीफ ऐग्जिक्यूटिव निजामुद्दीन चौधरी को कोट करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन की सहमति के बिना वह कोई फैसला नहीं ले सकते। चौधरी ने कहा है कि सबसे पहले हमें खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के सदस्यों से इस बारे में बात करनी होगी। उनकी सहमति जरूरी है। यह पूरी तरह से तकनीकी मामला है। 

विज्ञापन
India propose Day Night Test at Kolkata await Bangladesh response
Sourav Ganguly, virat kohli

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने सौरभ गांगुली भी डे-नाइट टेस्ट मैच के पक्ष में नजर आते हैं। गांगुली ने कुछ दिन पहले ही डे-नाइट टेस्ट को लेकर कहा था कि हम इल पर जल्द ही विचार करेंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इससे सहमत हैं। बीसीसीआई की जारी कोशिशों से लग रहा है कि जल्द ही भारत में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेला जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed