{"_id":"5db5815b8ebc3e93a170ddc8","slug":"mushfiqur-rahim-gives-up-wicket-keeping-in-tests-to-prolong-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं करेगा यह बांग्लादेशी विकेटकीपर, ये है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं करेगा यह बांग्लादेशी विकेटकीपर, ये है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mushfiqur Rahim
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने वर्कलोड कम करने और लंबे समय तक खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग नहीं करने का फैसला किया है।32 वर्षीय रहीम इससे पहले विकेटकीपिंग छोड़ना नहीं चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने विचार बदला है और इस नए फैसले के बारे में बांग्लादेश टीम के चीफ कोच रसेल डोमिंगो को बता दिया है। माना जा रहा है कि डोमिंगो ने टीम प्रबंधन बातचीत कर मुश्फिकुर के फैसले को हरी झंडी दिखा दी है। बांग्लादेश को 14 नवंबर से भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है और रहीम इस सीरीज में विकेट के पीछे नजर नहीं आएंगे।
2 of 4
मुश्फिकुर रहीम
रहीम ने कहा है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं सभी फॉर्मेट में खेलता हूं और इस साल टीम को बहुत ज्यादा मैच खेलना है। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा मैं ढाका प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लेता हूं। क्रिकेट के व्यस्त शैड्यूल के मद्देनजर मैंने यह फैसला लिया। पिछले पांच सालों में मुझे कोई चोट नहीं लगी है लेकिन मैंने उचित आराम भी नहीं किया है।
3 of 4
mushfiqur rahim
रहीम ने कहा कि भविष्य में मुझे कुछ सीरीज में आराम करना पड़ सकता है इसलिए उससे बचने के लिए मैंने वर्कलोड कम करने का फैसला किया और इसके चलते मैं टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग नहीं करूंगा।रहीम ने चीफ कोच रसेल डोमिंगो को इस फैसले के बारे में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज के दौरान बता दिया था और डोमिंगो को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। पिछले कुछ समय से रहीम को यदाकदा खराब विकेटकीपिंग की वजह से आलोचना झेलनी पड रही थी लेकिन उन्होंने इस वजह से विकेटकीपिंग नहीं छोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : ESPN
रहीम अपने करियर में 67 टेस्ट मैचों में 34.73 की औसत से 4029 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 103 कैच लपके और 15 स्टम्पिंग की है।216 वन-डे में 36.30 की औसत से 6100 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 181 कैच लपके और 44 स्टम्पिंग की। रहीम ने 81 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में 19.68 की औसत से 1201 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।