{"_id":"5db57c7f8ebc3e93a8448225","slug":"australias-ian-chappell-says-indian-fast-bowlers-can-compete-anywhere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दुनियाभर में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, कहीं भी दिखा सकते हैं दम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'दुनियाभर में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, कहीं भी दिखा सकते हैं दम'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट के भले के लिए सभी टीमों को भारत से सीखना चाहिए। भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास कर रही है और अन्य टीमों को इससे सबक लेना चाहिए। भारतीय तेज गेंदबाज दुनिया में कहीं भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है।
2 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया है। इसी संदर्भ में चैपल ने कहा कि भारत का प्रदर्शन अन्य टीमों के लिए 'जलन' की बात है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा टेस्ट खेलने वाले अन्य देशों के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है। इनमें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें शामिल हैं।
3 of 5
इयान चैपल
चैपल ने क्रिकइंफो ने लिए अपने कॉलम में लिखा, 'अगर टेस्ट क्रिकेट को भविष्य में कायम रहना है तो खेल का स्तर बहुत ऊंचा रहना जरूरी है। यह बात सच है कि भारत के पास प्रतिभा का अंबार है, आईपीएल के जरिए काफी पैसा है, यह उसके लिए फायदे की बात है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ बनने का भारतीय ऐटिट्यूड ऐसी चीज है जिससे बाकी टीमों को सीखने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चैपल ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया की किसी भी परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बुमराह जब फिट हों, अथक मोहम्मद शमी, बहुत बेहतर हो चुके इशांत शर्मा और रफ्तार से भरे उमेशा यादव भारत को तेज गेंदबाजी आक्रमण को शानदार चौकड़ी बनाता है। चैपल की नजर में ये ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो हर परिस्थिति में बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, 'ये तेज गेंदबाज भारत की हमेशा से मजबूत स्पिन बोलिंग के साथ जुड़कर एक ऐसा बोलिंग यूनिट तैयार करते हैं जिसका मेल आपको दुनिया के अन्य देशों में देखने को नहीं मिलता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।