Cheetah Voice: चीते न शेर की तरह दहाड़ते हैं, न ही बाघ की तरह गुर्राते हैं, जानिए कैसी होती है चीते की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। चीता आमतौर पर 110 से 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ लगाता है। लेकिन इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। लेकिन चीता ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। यह अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट ही दौड़ पाता है। चीते तीन सेकेंड के अंदर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेते हैं।
दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता बाघ और शेर के ही परिवार का है, लेकिन चीता न ही शेर की दहाड़ लगाता है और न बाघ की तरह गुर्राता है। इसके साथ ही न हाथी की तरह चिघाड़ता है। चीते की आवाज कुछ हद तक बिल्ली के आवाज से मिलती-जुलती है। बिल्लियों की आवाज थोड़ी पतली होती है, जबकि चीते की आवाज भारी होती है।
आपको इंटरनेट पर चीते की आवाज के कई ऑडियो और वीडियो मिल जाएंगे जिसको सुनने पर आपको चीते की आवाज के बारे में पता चल जाएगा। चीते अलग-अलग परिस्थिति में अलग-अलग आवाजें निकालते हैं। कभी वह बिल्लियों की तरह आवाज निकालते हैं, तो बादल के गरजने की तरह बोलते हैं। इसके साथ ही सांप की तरह हिस्स और कराहने की की भी आवाज चीता निकालता है।
Here they come💕
इसके साथ ही चीता जब अपने शावक के साथ बात करते हैं, तो चिड़ियों की तरह आवाज निकलाते हैं। इसके अलावा वह किसी तरह का खतरा महसूस करते हैं, तो कुत्ते के जैसे भी भौंकते हैं। चीते कई तरह की आवाजें निकालते हैं। लेकिन वह न ही शेर की दहाड़ लगाते हैं और न बाघ की तरह गुर्राते हैं।
1st of the nine cheetahs from Namibia. Ready to travel to India. pic.twitter.com/HikTNw1MtH