फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात

Wed, 02 Apr 2025 12:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

Earthquake: म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से भारी तबाही मची है। इस भूंकप की मूल वजह सागाइंग फॉल्ट है। आईआईटी कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग के प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि सागाइंग फॉल्ट बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन
Iit Kanpur Scientist Expressed Apprehension After Myanmar Earthquake Danger Not Denied In India Know Detail
क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? - फोटो : Freepik

Earthquake: म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से भारी तबाही मची है। इस भूंकप की मूल वजह सागाइंग फॉल्ट है। आईआईटी कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग के प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि सागाइंग फॉल्ट बेहद खतरनाक है। सिलिगुड़ी में गंगा-बंगाल फॉल्ट है। इन दोनों फॉल्ट के बीच कई अन्य फॉल्टलाइंस हैं। ऐसे में इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है कि एक फॉल्ट की सक्रियता किसी दूसरे फॉल्ट को ट्रिगर न कर दे। इससे भारत को भी खतरा है।



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि सागाइंग एक बेहद पुराना फॉल्ट है। उन्होंने बताया कि उत्तर पूर्व का शियर जोन अराकान से अंडमान और सुमात्रा तक के सबडक्शन जोन का एक हिस्सा है। जमीन के ऊपर सगाइंग फॉल्ट नजर आता है। सागाइंग पर जापान के और यूरोप के विशेषज्ञों ने काम किया है। अध्ययनों से जानकारी मिलती है कि यहां भूकंपों की आवृत्ति 150-200 साल है, यानी इतने वर्ष में एक बार शक्तिशाली भूंकंप आता है। 
 

Iit Kanpur Scientist Expressed Apprehension After Myanmar Earthquake Danger Not Denied In India Know Detail
क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? - फोटो : Freepik

जोन-5 पर ज्यादा शोध की जरूरत 

प्रो. मलिक ने कहा कि बड़े भूकंपों का इंतजार नहीं करना चाहिए। हिमालय में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें हैं। सभी ने फ्रंटल पार्ट्स पर काम किया है, लेकिन ऊपर भी फॉल्ट लाइनें हैं। सिर्फ हमें 
प्लेट सीमा के आसपास भूकंप नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व और कश्मीर जोन-5 में हैं। इस क्षेत्र में ज्यादा शोध की जरूरत है। इस क्षेत्र में हमें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। भूकंपों के प्रभाव को कम करने के लिए काम करना चाहिए। 

 

Iit Kanpur Scientist Expressed Apprehension After Myanmar Earthquake Danger Not Denied In India Know Detail
क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? - फोटो : Freepik

बेहद महत्वपूर्ण है गंगा-बंगाल फॉल्ट

गंगा-बंगाल फॉल्ट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सागाइंग फॉल्ट जैसी हलचल है। गंगा-बंगाल और सगाइन फॉल्ट के बीच डॉकी, कोपली, डिबरूचौतांग फॉल्ट जोन भी स्थित हैं हैं। गंगा-बंगाल फॉल्ट भी सतह पर नजर आता है। सागाइंग फॉल्ट एक सक्रिय फॉल्ट है जो म्यांमार में भूकंप की वजह बना है। यह भारत के लिए एक इशारा हो सकता है। 

Asteroid 2024 Yr4: चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, धरती को लेकर वैज्ञानिकों ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Iit Kanpur Scientist Expressed Apprehension After Myanmar Earthquake Danger Not Denied In India Know Detail
क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? - फोटो : Freepik

प्रो. मलिक ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि सागाइंग और गंगा-बंगाल के बीच कुछ नहीं हो रहा है। पूरा क्षेत्र दबाव में है और वहां लगातार ऊर्जा जमा हो रही है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि एक भूकंप दूसरे भूकंप को संक्रिय नहीं कर सकता। इसे 'ट्रिगर स्ट्रेस' कहा जाता है। यहां यह देखने की जरूरत है कि क्या उत्तर से दक्षिण की ओर ऐसी गतिविधियां बढ़ी हैं। 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? अंतरिक्ष यात्री ने बताई ये वजह

विज्ञापन
Iit Kanpur Scientist Expressed Apprehension After Myanmar Earthquake Danger Not Denied In India Know Detail
जानिए आखिर क्यों बार-बार आते हैं भूकंप? - फोटो : Freepik

प्रो. मलिक ने कहा कि साल 2004 में सुमात्रा, अंडमान में एक भूकंप आया था। इस इलाके के दक्षिण में 2005 में भूकंप आया था। अब ऊपर की तरफ भूकंप आने लगे हैं। ट्रिगर होने की आशंका हमेशा रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed