Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Indian Railways venkatanarasimharajuvaripeta is longest name railway station of india it has 28 letters
{"_id":"68317318ac7357e95b0ab0f7","slug":"indian-railways-venkatanarasimharajuvaripeta-is-longest-name-railway-station-of-india-it-has-28-letters-2025-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर, जानिए कहां है और क्या है इसका इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Indian Railways: भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर, जानिए कहां है और क्या है इसका इतिहास
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 01:16 PM IST
सार
Longest Name Railway Station of India: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
1 of 4
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Longest Name Railway Station of India: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं। कई ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशन हैं, जिनको नाम, इतिहास और अलग-अलग कहानियों के लिए जाना जाता है। लेकिन भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम सबसे लंबा है। इसे एक बार में बोलना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है।
क्या है स्टेशन का नाम?
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम "वेंकटनरसिंहराजूवारीपेटा" (Venkatanarasimharajuvaripeta) है। यह भारत का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन है। इसके नाम में कुल 28 अक्षर हैं, जिसे बेहद खास माना जाता है।
2 of 4
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर
- फोटो : Adobe Stock
किस राज्य में स्थित है यह रेलवे स्टेशन?
यह अनोखा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है। इसे शॉर्ट में विरप (Venkata Narasimha Rajuvari Peta) भी कहा जाता है। यह स्टेशन रेनीगुंटा-अरक्कोनम रेल मार्ग पर पड़ता है। एक पुराने राजा के नाम इस रेलवे स्टेशन का नामकरण किया गया है। स्टेशन के नाम में शामिल हर शब्द का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है।
3 of 4
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर
- फोटो : Adobe Stock
आखिर क्यों इतना बड़ा नाम है?
इस रेलवे स्टेशन का नाम तेलुगु भाषा में है, जो आंध्र प्रदेश की प्रमुख भाषा है। लंबा नाम होने की वजब से कई लोग इसे सही से बोल बाते हैं। हर दिन इस रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले लोगों के लिए स्टेशन का नाम लेना मुश्किल होता है। भारत के सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशनों की सूटी में यह टॉप पर है।
भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम में हैं 28 अक्षर
- फोटो : Adobe Stock
क्या है नाम की कहानी?
वहां के एक ऐतिहासिक शासक से इस नाम का संबंध है। यह नाम श्री वेंकट नारसिम्हा राजू नामक व्यक्ति के सम्मान में रखा गया था, जो उस क्षेत्र के जाने-माने शासक थे। उनके शासनकाल में क्षेत्र में आर्थिक और सांस्कृतिक विकास हुआ। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए इस स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।