फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: SRH के खिलाफ हार से RCB के शीर्ष-2 में रहने की उम्मीदों को लगा झटका, अब GT-पंजाब पर रहना होगा निर्भर

Sat, 24 May 2025 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 May 2025 11:30 AM IST
सार

पंजाब की लगातार दो जीत और गुजरात के एक मैच जीतने से टीम को तीसरे या चौथे स्थान पर समाप्त करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किस टीम के शीर्ष दो में स्थान बनाने का दावा सबसे मजबूत है...

विज्ञापन
IPL 2025 RCB Top 2 Equation Scenario After Loss to SRH, GT, MI and PBKS Hopes of being in top 2 scenario
श्रेयस, शुभमन, विराट और रोहित - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में अब जंग प्लेऑफ से हटकर शीर्ष दो में जगह बनाने की हो गई है। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकीं गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें अब शीर्ष दो में स्थान बनाने के लिए जूझ रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार ने इस टीम के शीर्ष दो स्थान पर रहने की उम्मीदों को झटका दिया है। अब आरसीबी की टीम को शीर्ष दो में रहने के लिए अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पंजाब की लगातार दो जीत और गुजरात के एक मैच जीतने से टीम को तीसरे या चौथे स्थान पर समाप्त करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किस टीम के शीर्ष दो में स्थान बनाने का दावा सबसे मजबूत है...
IPL 2025 RCB Top 2 Equation Scenario After Loss to SRH, GT, MI and PBKS Hopes of being in top 2 scenario
हैदराबाद बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं...
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 गुजरात टाइटन्स (Q) 13 9 4 0 18 +0.602
2 पंजाब किंग्स (Q) 12 8 3 1 17 +0.389
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 8 4 1 17 +0.255
4 मुंबई इंडियंस (Q) 13 8 5 0 16 +1.292
5 दिल्ली कैपिटल्स (E) 13 6 6 1 13 -0.019
6 लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 6 7 0 12 -0.337
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 2 10 +0.193
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 13 5 7 1 11 -0.740
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 14 4 10 0 8 -0.549
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 13 3 10 0 6 -1.030
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड
IPL 2025 RCB Top 2 Equation Scenario After Loss to SRH, GT, MI and PBKS Hopes of being in top 2 scenario
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी के लिए सबसे आसान समीकरण यह है कि टीम और उसके फैंस यह मनाएं कि टीम लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत जाए और गुजरात अपना आखिरी मैच हार जाए। ऐसे में आरसीबी का शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। इस स्थिति में यह फर्क नहीं पड़ेगा कि पंजाब अपने दोनों मैच जीतती है या हारती है। गुजरात अगर सीएसके के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतती है तो आरसीबी के लिए परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। टीम को हार हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा और वह भी बड़े अंतर से। साथ ही यह मनाना होगा कि पंजाब एक मैच बड़े अंतर से हारे ताकि उनका नेट रन रेट बेंगलुरु से कम रहे। इस स्थिति में पंजाब के एक मैच जीतने पर भी दोनों के 19-19 अंक होंगे और नेट रन रेट पर दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला होगा। अगर गुजरात की अपना आखिरी मैच जीतती है और पंजाब अपने दोनों मैच हार जाए तो यह सोने पर सुहागा होगा और आरसीबी के लिए बस एक जीत काफी होगी शीर्ष दो में स्थान पक्की करने के लिए। गुजरात की टीम अपना आखिरी मैच हारती है और पंजाब अपने दोनों मैच हारती है तो बेंगलुरु के लिए 27 मई को लखनऊ के खिलाफ जीत काफी होगा। इस स्थिति में मुंबई के लिए भी शीर्ष दो का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 RCB Top 2 Equation Scenario After Loss to SRH, GT, MI and PBKS Hopes of being in top 2 scenario
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
गुजरात टाइटंस
गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम के 18 अंक हैं और शीर्ष दो में स्थान बनाने के लिए सबसे मजबूत दावेदार है। टीम के लिए 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए काफी होगा। अगर टीम जीतती है तो 20 अंक लेकर शीर्ष दो में अपना स्थान पक्की कर लेगी। मौजूदा स्थिति में सिर्फ पंजाब ही 20 का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, सीएसके के खिलाफ हार टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा। गुजरात की टीम हार हाल में सीएसके के खिलाफ मुकाबले को जीतना चाहेगी। अगर टीम हारती है तो उसे मनाना होगा कि पंजाब दिल्ली से हार जाए, लेकिन मुंबई को हरा दे। साथ ही बेंगलुरु भी अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। इस स्थिति में आरसीबी के 17 अंक और मुंबई के 16 अंक ही रह जाएंगे, जबकि पंजाब 19 अंक और गुजरात 18 अंक के साथ शीर्ष दो में रहेगी। इस स्थिति में पंजाब अगर दिल्ली से जीतकर मुंबई से हार जाती है तो एमआई पलटंस के 18 अंक हो जाएंगे और मुंबई टीम का नेट रन रेट सभी 10 टीमों में सबसे बेहतर है। ऐसे में मुंबई और गुजरात के 18-18 अंक होने पर मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी और गुजरात चूक जाएगी। गुजरात के लिए एक और समीकरण यह है कि अगर गिल की टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो उन्हें मनाना होगा कि पंजाब अगर अपने दोनों मैच हार जाए और आरसीबी भी अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। ऐसे में मुंबई और गुजरात 18-18 अंक लेकर शीर्ष दो में रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचेगी।
विज्ञापन
IPL 2025 RCB Top 2 Equation Scenario After Loss to SRH, GT, MI and PBKS Hopes of being in top 2 scenario
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स
पंजाब की टीम इस वक्त सबसे आरामदायक स्थिति में है। हालांकि, उन्हें भी शीर्ष दो के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। एक जीत से उनकी स्थिति पक्की नहीं होगी। टीम को दिल्ली के खिलाफ (24 मई) और मुंबई के खिलाफ (26 मई) को हर हाल में जीतना होगा। इस स्थिति में उनके सबसे ज्यादा 21 अंक होंगे और शीर्ष स्थान पक्का होगा। इस स्थिति में गुजरात की टीम अपना आखिरी मैच जीतती भी है तो उसके 20 अंक हो पाएंगे और पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर रहेगी। एक जीत और एक हार से पंजाब के 19 अंक होंगे और इस स्थिति में टीम को यह मनाना होगा कि गुजरात या तो अपना आखिरी मैच हार जाए और बेंगलुरु अपना आखिरी मैच जीते या फिर बेंगलुरु अपना आखिरी मैच हारे और गुजरात जीत जाए। गुजरात के हारने और बेंगलुरु के जीतने पर पंजाब और बेंगलुरु दोनों के 19-19 अंक होंगे और शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। गुजरात के जीतने और बेंगलुरु के हारने पर गुजरात के 20 अंक और पंजाब के 19 अंक होंगे और दोनों का शीर्ष दो स्थान पक्का हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed