भारत में कई ऐसी जगहे हैं जो वैज्ञानिकों के लिए भी आज तक रहस्य हैं। देश में मौजूद रहस्यमयी इमारतें और किलों से जुड़ी कहानियां और उनकी बनावट देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब इसी कड़ी में हम आपको एक तैरते हुए चर्च के बारे में बताते हैं। यह चर्च मानसून के समय पानी में डूब जाता है और गर्मियों के मौसम ऊपर आ जाता है। आईए जानते हैं इस अनोखे चर्च के बारे में...
यह भारत का तैरता हुआ इकलौता चर्च कर्नाटक में स्थित है। राज्य के हसन से करीब 22 किमी दूर यह चर्च स्थित है जिसका नाम शेट्टीहल्ली रोजरी चर्च है। स्थानीय लोग इसे डूबा हुआ चर्च या तैरने वाला चर्च कहते हैं। यह चर्च अब बिल्कुल विरान है और यहां पर पर्यटक या स्थानीय लोग ही कभी-कभी आते हैं। यह खंडहर पड़ा चर्च कला का एक अद्भुत नमूना है जो अभी भी काफी खूबसूरत दिखता है।