{"_id":"698bf1fcc89b9e602c0b28f9","slug":"farmer-killed-his-wife-and-three-children-and-then-suicide-leaving-behind-suicide-note-in-mathura-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार हत्या और सुसाइड: खाते में सात लाख, छह बीघा जमीन, फिर क्या था दुख; मनीष ने वीडियो और नोट में लिखे ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हत्या और सुसाइड: खाते में सात लाख, छह बीघा जमीन, फिर क्या था दुख; मनीष ने वीडियो और नोट में लिखे ये शब्द
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:45 AM IST
सार
मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
1 of 15
mathura murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऐसा क्या दुख था, जिसके चलते एक सीधे-साधे किसान ने अपने पूरे परिवार का खात्मा करके खुद भी जान दे दी। जिन बच्चों को उसने गोद में खिलाकर बड़ा किया, उनका गला दबाने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या दुख था तो जो एक झटके में हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। अपना ही वंश मिटा दिया। यह राज सभी को परेशान किए है।
पुलिस को मनीष के मोबाइल से वीडियो में मनीष ने बड़े शांत भाव से कहा है कि हम अपनी मर्जी से मरे हैं। हम बहुत परेशान थे अपने दुखों से। इसमें उन्होंने कहा है कि 'मैं मनीष कुमार, अपनी मर्जी से मरे हैं हम, इसमें किसी का दोष नहीं है। इसलिए कोई किसी को परेशान न करें।
Trending Videos
2 of 15
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमने जो प्लॉट बेची है सतीश विरामपुर वाले को, उसके 12.60 लाख रुपये आए हैं, बाद में बाकी के पैसे ले लें, उनका भी कोई दोष नहीं है। हम अपने दुखों से परेशान हैं, और इसमें किसी की भी कोई गलती नहीं है। सब बढ़िया रहना, सभी साथियों से निवेदन है, सब बढ़िया रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो और सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'दो बार अपने दुखों से परेशान होने की बात कही'
इस वीडियो में मनीष ने दो बार अपने दुखों से परेशान होने की बात कही है, लेकिन ऐसा क्या दुख था, जिसके बारे में मनीष ने नहीं बताया। घरवालों का कहना है कि कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। तीन माह पहले मनीष को टाइफाइड जरूर हुआ था, लेकिन वह अब स्वस्थ था।
4 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंक खाते में लगभग सात लाख रुपये
गांव में भी हर जुबां पर यह सवाल है कि आखिर जिस दुख की बात मनीष ने कही है, वह क्या था? वह भी तब जबकि सीमा के बैंक खाते में लगभग सात लाख रुपये और मनीष के पास तीन बीघा खेती व इतनी ही ससुराल में जमीन है। चूंकि सीमा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी तो उनकी संपत्ति भी मनीष और सीमा को ही मिलने वाली थी।
विज्ञापन
5 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में आर्थिक तंगी का सवाल ही नहीं उठता। बार-बार पुलिस भी इसी पर जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या रहा कि अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करते समय मनीष के हाथ क्यों नहीं कांपे। क्या वजह रही कि जिन बच्चों को लाड़ प्यार से पाला था, उनका रस्सी से बेरहमी से गला दबा दिया, पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या की। तीनों बच्चों का जिक्र तक नहीं किया। पुलिस का मानना है कि वीडियो पहले बनाया गया है, इसके बाद घटना की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।