सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yellow Patches Around Eyes Rising High Cholesterol Cases Reported at SN Medical College

Health News: त्वचा पर पीली और सफेद गांठ, ये हैं इस गंभीर बीमारी के संकेत; तत्काल चिकित्सक को दिखाएं

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

अगर आंख, कोहनी, घुटनों, एड़ियों पर पीली या सफेद रंग की गांठें दिखाई देने लगी हैं, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। 

Yellow Patches Around Eyes Rising High Cholesterol Cases Reported at SN Medical College
एसएन ओपीडी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण त्वचा और स्वास्थ्य में बदलाव दिख रहे हैं।
Trending Videos


मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल शरीर में एक जरूरी फैट है, लेकिन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने पर यह नसों में जमा होकर स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल केवल खानपान और तनाव से नहीं, बल्कि जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, खास कर आंखों के किनारे पीली परत या धब्बे हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हैं। हाथ-पैरों में झनझनाहट या रंग बदल सकता है, और घाव भी देर से भरते हैं।

बचाव और सावधानी
उन्होंने बताया कि तले-भुने, जंक और ज्यादा तेल वाले भोजन से बचें। डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फाइबर युक्त चीजें शामिल करें। नियमित वॉक, हल्की एक्सरसाइज या योग करें। वजन नियंत्रित रखें, तनाव कम करें और धूम्रपान व शराब से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर से मिलें
अगर त्वचा पर लगातार गांठें, पीली परत, रूखापन या घाव धीमे से भरते हों, ब्लड टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, या सीने में दर्द और चक्कर की समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हाई कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बिना लक्षण के भी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए समय पर जांच जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed