सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Download Your Smart Voter ID from Home: Get e-EPIC in Minutes with EPIC Number

New Smart Voter ID: चुनाव आयोग ने जारी किए नए स्मार्ट वोटर कार्ड, जानें क्यों हैं खास; इस तरह करें डाउनलोड

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

नए वोटर कार्ड में  बारकोड से लैस कई स्मार्ट फीचर हैं, जो इसे खास बनाते हैं। ये वोटर कार्ड घर बैठे मोबाइल से भी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रशासन भी इन्हें सीधे मतदाताओं के घर तक डाक के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
 

Download Your Smart Voter ID from Home: Get e-EPIC in Minutes with EPIC Number
voter card, voter id, वोटर कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 मतदाताओं के घर डाक से 8,300 नए एपिक कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) पहुंचेंगे। आयोग से प्रिंट होकर ये कार्ड प्रशासन को प्राप्त हो गए हैं। इन कार्डों के लिए मतदाताओं को तहसील या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन इन्हें सीधे मतदाताओं के घर तक डाक के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos


उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग से 8,300 रंगीन स्मार्ट कार्ड प्राप्त हुए हैं। ये कार्ड पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं और पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित और टिकाऊ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल उन्हीं मतदाताओं के कार्ड आए हैं जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था। नए आवेदनों के कार्ड अभी प्रिंटिंग प्रक्रिया में हैं, इनके जल्द ही प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदान प्रक्रिया से पहले सभी पात्र लोगों के हाथ में उनका पहचान पत्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए एपिक कार्ड की खूबियां
-कार्ड उच्च गुणवत्ता वाले पीवीसी प्लास्टिक से बना है, जो जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
-पुराने ब्लैक एंड व्हाइट कार्ड की तुलना में यह पूरी तरह रंगीन और देखने में स्मार्ट कार्ड जैसा है।
-कार्ड में एक सुरक्षित बारकोड दिया गया है, जिससे मतदाता की जानकारी को डिजिटल रूप से तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा।
-इसमें होलोग्राम और माइक्रो-टेक्स्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा मानक शामिल हैं, जिससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना डिजिटल कार्ड
इस स्मार्ट एपिक कार्ड को मतदाता ऑनलाइन भी अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्टर करें। लॉगिन करने के बाद डाउनलोड ई एपिक विकल्प पर क्लिक करें। अपना एपिक नंबर डालें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपका डिजिटल वोटर आईडी पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा, जो पूरी तरह मान्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed