{"_id":"698bee20964f01caed0f2813","slug":"live-in-partner-kills-woman-dumps-body-on-yamuna-expressway-with-mother-s-help-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: जिस सनी के प्यार में पागल थी सनोली, उसने ही बेरहमी से की हत्या; बताया- उसे क्यों मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: जिस सनी के प्यार में पागल थी सनोली, उसने ही बेरहमी से की हत्या; बताया- उसे क्यों मारा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:19 AM IST
सार
शार्ट फिल्मों में काम दिलाने के बहाने सनी युवतियों को शिकार बनाता था। इसके बाद उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। पुलिस ने सनी के साथ उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा के थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को कंबल में लपेटकर फेंके गए महोबा की सोनाली के शव के मामले में पुलिस ने महिला के साथ लिव इन में रहने वाले प्रेमी सनी, उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को जेल भेजा है। मामले में मृतका की बहन भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया है कि सनी शार्ट फिल्मों में काम दिलाने के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर देहव्यापार करवाता था। दूसरी युवती से दोस्ती का विरोध करने पर उसने सोनाली की हत्या कर दी थी।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में महिला का कंबल में लिपटा शव मिला था। मृतका की एक आंख बंद थी और चेहरे पर चोट और गंदगी थी। पुलिस की साइबर सर्विलांस टीम ने फोटो को एआई की मदद से सही किया और मेटा को भेजकर उसकी प्रोफाइल की जानकारी मांगी। महिला के बारे में पता किया गया। महिला की शिनाख्त महोबा के पनवाड़ी निवासी सोनाली के रूप में हुई।
Trending Videos
2 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी हुई कि वह 2021 में पहले मूल रूप से कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर निवासी सनी के साथ दिल्ली चली गई थी। वहां तीन वर्ष तक शालीमार बाग क्षेत्र में रही। वर्तमान में बुराड़ी में किराये के घर में रह रही थी। सनी खुद को शार्ट फिल्म बनाने वाला बताता था और युवतियों को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर जाल में फंसाता था और देहव्यापार करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटलों में ऑनडिमांड लडकियां भेजता था और ग्राहकों को अपने घर पर भी बुलाता था। इस कारण उससे मकान मालिक घर भी खाली करवा चुके थे। देहव्यापार के दौरान उसकी एक महिला से दोस्ती हो गई। उस महिला का खर्च भी उसे उठाना पड़ रहा था। उसने खर्च कम कराने के लिए सोनाली पर भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहा था।
4 of 6
काला टेप जिसे बांधी गई लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली के मना करने पर दोनों में झगड़े होने लगे थे। 4 फरवरी की रात फ्लैट में उसका सोनाली से विवाद हुआ तो उसने गुस्से में रस्सी से गला दबाकर सोनाली की हत्या कर दी। इसके बाद अपनी मां और मां के प्रेमी को हत्या के बारे में बताया। मां रंजना ने शव को कंबल में लपेट कर चारों ओर से टेप लगाया। सनी दोस्त से थार कार लेकर आया और उससे शव को फेंककर चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त से करा दी थी मां की दोस्ती
आरोपी सनी का चरित्र ठीक नहीं था। उसने अपने साथ काम करने वाले खुद से 3 वर्ष बड़े मित्र पनवाड़ी के वजनापुरा कस्बा निवासी प्रदीप की मां की दोस्ती करवा दी थी। मां और दोस्त भी लिव इन में रह रहे थे। उसे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस आरोपी को शव ठिकाने लगाने के लिए कार देने वाले की भूमिका की भी जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।