{"_id":"698c18718622ed43d400ae35","slug":"driver-s-nap-turns-dangerous-sleeper-bus-crashes-on-agra-lucknow-expressway-8-injured-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेसवे: स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल; सुबह-सुबह हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेसवे: स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल; सुबह-सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह हादसा हो गया। स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह चालक को झपकी आने के बाद स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
आनंद विहार दिल्ली से स्लीपर कोच मंगलवार रात को करीब 45 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। बुधवार सुबह तड़केे करीब 3.30 बजे बस जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 94.200किमी के पास पहुंची, तभी चालक वीपी सिंह निवासी नगला देवी कासगंज को झपकी आ गई। अनियंत्रित बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद बस मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री सुशील कुमार निवासी गांव भड़रिया श्रीरामपुर देवरिया, दीपक निवासी पलीता थाना कप्तानगंज बस्ती, साधु शरण निवासी पानर महुआ थाना कटैया गोपालगंज बिहार, मोनिका निवासी बुडारी दिल्ली, अश्वनी निवासी मान सरोवर बुराड़ी दिल्ली, विशाल निवासी बी पेंटल मिलन गार्डन दिल्ली, अरुण कुमार निवासी मोहम्मदपुर गोरखपुर, सुशील कुमार निवासी गांव तकीपुर खैर अलीगढ़ को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
Trending Videos