{"_id":"698b88a5795b5c93fc000757","slug":"mainpuri-news-cricket-final-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-153826-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जटपुरा को हराकर अंश क्लब हरीसिंहपुर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जटपुरा को हराकर अंश क्लब हरीसिंहपुर बना विजेता
विज्ञापन
फोटो 4 विजेता टीम को कप्तान को पुरस्कार प्रदान करते अतिथि। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव हरीसिंहपुर में आयोजित लकी स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मैच में जटपुरा की टीम को छह विकेट से हराकर अंश क्रिकेट क्लब हरीसिंहपुर विजेता बना है। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
अंश क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल कोरी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जटपुरा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 118 रन बनाए। फाइटर ने 35 और शायल ने 30 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंश क्लब हरीसिंहपुर की टीम ने महज 10 ओवर में चार विकेट खोकर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज शिवा ने 41 और रिषभ चौहान ने 32 रनों की पारी खेली।
चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और एडवोकेट कृष्णा चौहान ने विजेता टीम को विजेता कप और 5100 रुपये एवं उपविजेता टीम को उपविजेता कप और 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवा कश्यप और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रिषभ चौहान को प्रदान किया गया।
मैच में अंपायरिंग रॉकी और विकास ने, स्कोरिंग लकी चौहान ने की। कमेंट्री सभासद मुन्ना ने की। इस दौरान भोजराज चौहान, धर्मेंद्र प्रताप, एसके भदौरिया, अमित चौहान, विनीत चौहान, बिजल चौहान, लालू चौहान, तेजप्रताप चौहान, टिंकू आदि मौजूद रहे।
Trending Videos