सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news officer died

Mainpuri News: दिल्ली में उपचार के दौरान चकबंदी अधिकारी की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news officer died
विज्ञापन
मैनपुरी। चकबंदी कार्यालय में तैनात चकबंदी अधिकारी की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई करते समय शनिवार की दोपहर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। गंभीर हालत में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर किया। उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। चकबंदी अधिकारी की मौत से जिला प्रशासन में शोक की लहर है।
Trending Videos

चकबंदी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता निवासी ऑफीसर्स कॉलोनी, थाना कोतवाली मैनपुरी में रह रहे थे, वह मूल रूप से बनारस के रहने वाले थे। बीते शनिवार को वह सदर तहसील में एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई कर रहे थे। सुनवाई के दौरान अचानक वह गिरे तो साथी कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी। उन्हें गंभीर हालत में सैफई से दिल्ली एम्स भेज दिया गया। दिल्ली एम्स में दो दिन चले उपचार के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जब मिली तो चकबंदी कार्यालय सहित जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed