सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   dausa road accident six friends killed car truck collision abhaneri returning home

Rajasthan: दौसा में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की जान चली गई। सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

dausa road accident six friends killed car truck collision abhaneri returning home
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा  जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 5 सगे भाई और उनके एक दोस्त की मौत हो गई। सभी युवक शादी-समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। जयपुर–आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास रात करीब 11 बजे उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई, डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

Trending Videos

कुछ घंटे पहले साथ खींची थी फोटो, फिर निकल पड़े थे घर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे से कुछ घंटे पहले सभी दोस्त शादी समारोह में साथ बैठकर खाना खा रहे थे और उन्होंने एक साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी। इसके बाद सभी एक ही कार में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

मौके पर मची चीख-पुकार, परिवार और गांव में मातम

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव और परिजन बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी युवक आपस में चाचा-भतीजे और एक ही परिवार के थे।

क्रेन से हटाई गई कार, अस्पताल में एक-एक कर मौत की पुष्टि
ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन की मदद से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को अस्पताल ले जाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कार में बुरी तरह फंसे थे युवक
टक्कर के बाद कार सवार युवक अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का शरीर हादसे के बाद आधा बाहर लटक गया था। हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं। सभी युवक एक ही गांव और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान
हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की मौत हो गई।

आभानेरी से लौट रहे थे सभी युवक
पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी युवक कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले थे। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। दोनों ओर दो से तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed