सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   MLA and officer face off once again in Dausa land related matter call recording goes viral

Dausa: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 07:56 PM IST
MLA and officer face off once again in Dausa land related matter call recording goes viral
दौसा जिले में इन दिनों राजनीति और प्रशासन के बीच तनातनी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा और एक महिला राजस्व अधिकारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो भूमि कन्वर्जन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने जिले के सियासी माहौल को और गरमाकर बवाल खड़ा कर दिया है।

ऑडियो में दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे विधायक
वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी स्पष्ट रूप से कहती सुनाई दे रही हैं कि संबंधित भूमि पहले यूआईटी में दर्ज करवाई जाए। उनका कहना है कि नियमों के बिना किसी भी तरह का निर्माण संभव नहीं है। अधिकारी यह भी कहती हैं कि पहले कन्वर्जन करवाएं, उसके बाद चाहे वहां मकान बनाएं या महल। बातचीत के दौरान महिला अधिकारी यह भी कहती हैं कि नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं किया जा सकता, भले ही इसके कारण उनका तबादला क्यों न कर दिया जाए। ऑडियो में अधिकारी यह भी आरोप लगाती नजर आ रही हैं कि विधायक उन्हें दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने नहीं उठाया फोन 
इस वायरल ऑडियो को लेकर जब विधायक दीनदयाल बैरवा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कॉल रिसीव नहीं हो सका। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि विधायक इस समय विधानसभा में व्यस्त हैं।

पिछले दिनों तहसीलदार से उलझ गए थे विधायक 
महिला अधिकारी के ऑडियो विवाद के बीच विधायक दीनदयाल बैरवा इससे पहले एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। यह मामला दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा से जुड़ा है, जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हुआ था। तीन दिन पहले तहसीलदार अपनी राजस्व टीम के साथ ग्रास भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून जल्द, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में एलान

विधानसभा में उठाया था मुद्दा
इस कार्रवाई को लेकर विधायक और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान तहसीलदार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने विधायक को थाने भेजने जैसी टिप्पणी की। इस बयान के बाद मामला और तूल पकड़ गया और सीधे राजस्थान विधानसभा तक पहुंच गया था। विधायक दीनदयाल बैरवा ने इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में उठाया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया। अध्यक्ष ने दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव और तहसीलदार गजानंद मीणा को तलब किया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की शान बढ़ा रहे मेघालय के कलाकार

05 Feb 2026

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में 10 दिवसीय सिलाई कार्यशाला का शुभारंभ, छात्रा होंगी आत्मनिर्भर

नारनौल में भावार्थ मोहल्ला में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दिलाई शपथ

Rampur Bushahr: पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

05 Feb 2026

रायबरेली में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सीएचसी का निरीक्षण कर लिया जायजा

05 Feb 2026
विज्ञापन

Kullu: कुल्लू में सात फरवरी को सजेगी सुरों की महफिल

05 Feb 2026

अयोध्या में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, महिला अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

05 Feb 2026
विज्ञापन

पानीपत में किसान के बेटे की रोटावेटर से हत्या, मामले में 3 नामजद

जीरा में किसान मजदूर मोर्चा ने हलके के विधायक के घर के सामने दिया धरना

VIDEO: मथुरा के राया में बवाल, मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव; पुलिस फोर्स तैनात

05 Feb 2026

कानपुर: कुरसौली में जल जीवन मिशन का बुरा हाल, दो साल बाद भी अधूरी है पानी की टंकी

05 Feb 2026

कानपुर के कुरसौली में आवारा पशुओं और सुअरों ने तहस-नहस की आलू की फसल

05 Feb 2026

कानपुर: केयरटेकर ज्योति ने सामुदायिक शौचालय को बना दिया उपवन; दीवारों पर खिले हैं चमेली और गेंदा के फूल

05 Feb 2026

कानपुर: बदहाली के आंसू रो रहा सामुदायिक शौचालय, चार साल में ही उखड़ने लगीं टाइल्स और प्लास्टर

05 Feb 2026

कानपुर: बहलोलपुर नई बस्ती में गंदगी का अंबार, कूड़े के ढेरों से उठती सड़ांध ने जीना किया मुहाल

05 Feb 2026

कानपुर: बिरतियान मोहल्ले में बूंद-बूंद को जंग, साल भर से खराब पड़ा है हैंडपंप

05 Feb 2026

कानपुर: बिरतियान में सफाईकर्मी ने ही तालाब को कूड़े से पाटा; बदबू के साये में जीने को मजबूर बस्ती के लोग

05 Feb 2026

कानपुर: सरकारी तालाब पर भूमाफिया का वार; तीन बीघे की जमीन पर भराई नींव

05 Feb 2026

कानपुर: बहलोलपुर की गलियों में कचरा राज, घरों के दरवाजे तक पहुंचा कूड़ा; कूड़ेदान न होने से नारकीय हुई जिंदगी

05 Feb 2026

Baghpat: एसपी कार्यालय पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख सुनीता, जिला पंचायत सदस्य पर लगाए अभद्रता के आरोप

05 Feb 2026

Una: बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं की निशुल्क जांच

05 Feb 2026

कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पत्रकारवार्ता

05 Feb 2026

उत्तरायणी मेले को लेकर निकली शोभायात्रा, सीएम की पत्नी गीता धामी हुई शामिल

05 Feb 2026

Kullu: मारपीट मामले में एसपी कुल्लू से मिले ग्रामीण

05 Feb 2026

दिल्ली की तीन सगी बहनों की आत्महत्या, समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी; VIDEO

05 Feb 2026

रायबरेली में एसआईआर में नोटिस का जवाब देने में छूट रहा पसीना

05 Feb 2026

सुल्तानपुर में एसआईआर में मतदाताओं का नाम काटने के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन

05 Feb 2026

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, गंगा एक्सप्रेसवे पर मजदूरों का लोडर पलटा

05 Feb 2026

VIDEO : नेशनल पीजी कॉलेज: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हुए शामिल, रखे अपने विचार

05 Feb 2026

VIDEO: पुलिस ने मांझे की दुकानों पर की छापेमारी, सीएम योगी ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर लगाई रोक

05 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed