{"_id":"698459f55a5ba6c5ff09bb2e","slug":"video-ayathhaya-ma-paka-rajagara-mal-ka-aayajana-mahal-abhayarathaya-na-bugdhhacaugdhhakara-lya-hasasa-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, महिला अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, महिला अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
अयोध्या में गुरु नानक अकादमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसरू में सोमवार को बेटियों और महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मेले का उद्घाटन सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि यह वित्तीय वर्ष का पहला रोजगार मेला है। इसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है।
कहा कि सरकार की मंशा है कि बेटियों को रोजगार के अधिक अवसर मिलें और हर हाथ को काम मिले। रोजगार मेले में कुल 11 कंपनियों में से 9 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सुबह से दोपहर तक लगभग 300 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। मेले का आयोजन पूरे दिन चला और शाम तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी किए जाने की बात कही गई।
पॉलिटेक्निक की छात्रा आस्था ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले प्रत्येक जनपद में आयोजित होने चाहिए और स्थानीय अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में ही नियुक्ति मिलनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा छात्रा सुष्मिता सिंह ने कहा कि यह महिलाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतर अवसर है, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार दे सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।