{"_id":"69d7981b2937ca360c0b4a3b","slug":"the-satnami-ashram-is-now-set-to-undergo-a-complete-transformation-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1683372-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सत्यनामी आश्रम का अब होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सत्यनामी आश्रम का अब होगा कायाकल्प
विज्ञापन
सत्यनामी आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
Trending Videos
बाबा बाजार। भूलामऊ स्थित गजाधर दास की तपोभूमि गद्दी, सत्यनामी आश्रम का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। विधायक रामचंद्र यादव ने इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन से हरी झंडी मिल गई है। पर्यटन विभाग से स्वीकृत इस परियोजना पर 112.79 लाख रुपये की लागत आएगी।
आश्रम के लिए प्रथम किस्त 84 लाख रुपये की अग्रिम वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। मल्टी परपज हॉल, सुलभ शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, प्रकाश, बेंच और बारकोड सहित साइनेज का भी निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस (कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज़) के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पंवार ने बताया कि निर्माण कार्य एक माह के अंदर शुरू हो जाएगा। यह जीर्णोद्धार आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में वृद्धि करेगा।
श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
इस परियोजना का उद्देश्य आश्रम में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे श्रद्धालुओं और आगंतुकों को बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी। मल्टी परपज हॉल विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। सत्यनामी आश्रम के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने पर हरिश्चंद्रपुर गद्दी के महंत अशोक दास, सुग्रीव दास, भास्कर दास और अन्य ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने विधायक रामचंद्र यादव के प्रति आभार जताया।