{"_id":"6989d1a7e31908e27e02ca0f","slug":"they-defrauded-someone-of-rs-2050-lakh-in-the-name-of-an-insurance-policy-two-people-have-been-arrested-and-a-mobile-phone-and-laptop-were-recovered-dausa-news-c-1-1-noi1437-3932240-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20.50 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20.50 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa: दौसा साइबर थाना और साइबर सेल ने दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को एसबीआई इंश्योरेंस पॉलिसी के बोनस या मैच्योरिटी का झांसा देकर 20,50,998 रुपए अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर करवा चुके थे।
साइबर ठग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
दौसा साइबर थाना और साइबर सेल ने 20.50 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों को ठगते थे। गिरफ्तार आरोपी पहले 43 लाख रुपए की साइबर ठगी में पकड़े जा चुके हैं और अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं।
Trending Videos
एसबीआई कर्मचारी बन ठग ने किया फोन
जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को लालसोट के राजोली निवासी रेवडमल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2-3 महीने पहले उन्हें सौरभ अग्रवाल नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली हेड ऑफिस में एसबीआई इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने झांसा दिया कि उनके एसबीआई लाइफ पॉलिसी का पैसा शेयर मार्केट में बढ़कर 2,47,850 रुपए लैप्स होने वाला है। इसके बाद आरोपियों ने मुंबई हेड ऑफिस के फर्जी नामों का उपयोग कर रेवडमल को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित
आरोपियों ने एनओसी, सिल्वर, गोल्ड फाइल चार्ज, बीआरएल लेटर, टैक्स और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर रेवडमल बैरवा से कुल 20,50,998 रुपए विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सागर राणा के निर्देश पर साइबर थाना इंचार्ज बृजेश कुमार और साइबर सेल प्रभारी प्रेमनारायण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
टीम के गठन के बाद पुलिस ने दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर का पता लगाकर दबिश दी और मौके से मुकेश कुमार (कुंदरकी भूड, अमरोहा), और जीत सिंह (शिव विहार, दिल्ली) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 मोबाइल, 19 सिम कार्ड और लेपटॉप जब्त किए गए। टीम में साइबर थाना के कॉन्स्टेबल भाग सिंह और मुरारी लाल तथा साइबर सेल के जगमाल सिंह ने विशेष भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
पुलिस ने आम लोगों से की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर इंश्योरेंस पॉलिसी, लॉटरी या लोन के नाम पर पैसा जमा न करें। बैंक या बीमा कंपनियां कभी भी फोन पर प्रक्रिया शुल्क के लिए व्यक्तिगत खातों में पैसा ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहती हैं। किसी भी साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या साइबर थाना को सूचित करें।