फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर डायनासोर काफी बड़े या फिर एकदम छोटे क्यों होते थे? जानिए वजह

Sat, 22 May 2021 07:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 22 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts about dinosaurs were either humongous or tiny know causes
डायनासोर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

15 करोड़ सालों तक दुनिया पर राज करने वाले डायनासोर में या तो बहुत बड़ी प्रजाति के जीव थे, या फिर आकार में बेहद ही छोटे थे। ऐसे में इस अंतर के सच को जानने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने शोध किया था। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि डायनासोर ने छोटी शत्रु प्रजातियों को बाहर कर अपने आसपास की पारिस्थितिकी में बदलाव किया था।

Interesting facts about dinosaurs were either humongous or tiny know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डायनासोर के समुदाय में किशोरों यानी टीनेजर्स का बहुत भरमार हुआ करता था। यानी किशोर डायनासोर अपनी प्रजाति में सबसे अधिक हिस्से में थे। इतना ही नहीं किशोर डायनासोर की अधिक जनसंख्या का समुदाय के लिए स्रोतों पर बहुत अधिक असर होता था।

Interesting facts about dinosaurs were either humongous or tiny know causes
डायनासोर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे मेसोजोइक काल में जो 25 करोड़ साल से लेकर 6.6 करोड़ साल पहले तक का समय था, उस दौरान एक टन से अधिक भार के शरीर वाले डायनासोर की प्रजातियां 160 किलो से कम की प्रजातियों के मुकाबले बहुत ज्यादा थीं। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मत है कि विशाल डायनासोर का जीवन छोटे अंडों में से शुरू होता था, बड़े होने के दौरान वे अलग अलग स्रोतों का उपयोग करते होंगे, जिससे उन्होंने अपने पारिस्थितिकी की अधिक जगह घेरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about dinosaurs were either humongous or tiny know causes
डायनासोर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों की इस मत की जांच के लिए शोधकर्ताओं ने दुनियाभर के जीवाश्मों आंकड़ों का अध्ययन किया, जिसमें 550 से ज्यादा डायनासोर प्रजातियां शामिल थीं। उन्होंने पाया कि मध्यम आकार के मांसाहारी की मौजूदगी में अंतर हर समुदाय में था, जिसमें टी रेक्स जैसे शिकारी जीव थे। इस अंतर को पाटने का काम युवा या किशोर डायनासोर करते थे। जूरासिक समुदाय में यह अंतर कम था, तो क्रिटेशियस समुदाय में यह अंतर बड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Interesting facts about dinosaurs were either humongous or tiny know causes
डायनासोर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं ने जीवाश्म रिकॉर्ड के आधार पर एक समय के युवा विशाल डायनासोर के भार का गुणा हर साल संभावित बचने वालों की संख्या से किया। ऐसे में दोनों कालों का वह अंतर खत्म हो गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि डायनासोर पर भी पारिस्थितिक पहलुओं को लागू करना अहम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed