फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर पानी में गोल-गोल क्यों घूमते हैं शार्क, व्हेल और पेंग्विन जैसे समुद्री जीव?

Sat, 22 May 2021 03:38 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 22 May 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
why do marine creatures swim in circles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समुद्र में रहने वाले ऐसे कई जीव हैं, जो तैरते समय अक्सर गोलाकार दिशा में घूमते रहते हैं। ऐसी गतिविधि खासतौर पर बड़े जीव जैसे शार्क, व्हेल, पेंग्विंन्स और कछुए में ज्यादा देखने को मिलती है। बता दें कि वैज्ञानिकों के लिए काफी लंबे समय से यह अनसुलझी पहेली बनी हुई थी कि ये जीव गोल-गोल क्यों तैरते हैं? हाल ही में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने इसका कारण जानने का प्रयास किया है।

why do marine creatures swim in circles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के चोमोको नाराजाकी की अगुआई में हुए इस शोध में ये सामने आया है कि समुद्री जीवों की ऐसी गतिविधि के लिए कोई एक कारण नहीं है। शिकारी समुद्री जीव जैसे शार्क अपने शिकारी भोजन की तलाश के लिए ऐसा करते हैं। वहीं कुछ जीवों के साथ रूमानी कारण हैं जो अपने साथी को रिझाने के लिए ऐसा करते हैं। बता दें कि इस अध्ययन में व्हेल शार्क, टाइगर शार्क, किंग पेंग्विन, हरे कछुए आदि जैसे प्रजातियों को शामिल किया गया था।

why do marine creatures swim in circles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं की टीम ने सबसे पहले एक विस्थापन प्रयोग के दौरान हरे कछुओं में रहस्यमय तरीके से गोल-गोल घूमने की प्रवृति पाई। ऐसे में उन्होंने कुछ कछुओं को एक दूसरी जगह पर छोड़ दिया था, जिससे उनके दिशा और स्थान पता करने की क्षमता का पता लगाया जा सके। शोध की अगुवाई कर रहे चोमोको नाराजाकी को आंकड़े देख विश्वास ही नहीं हो रहे थे। क्योंकि कछुए एक मशीन की तरह घूमते दिख रहे थे और घूमते हुए अपनी घर वापसी का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
why do marine creatures swim in circles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixbay

शोधकर्ताओं का कहना है कि भोजन की तलाश करने वाले इलाके में कुछ जीवों में गोल घूमने की घटनाएं देखी गई। इससे यह पता चलता है कि उन्हें इस गतिविधि से भोजन तलाशने में मदद मिलती होगी टीम ने पाया कि टाइगर शार्क दो से तीस बार अलग अलग गहराइयों में चक्कर लगाती दिखीं।

विज्ञापन
why do marine creatures swim in circles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, सभी घूमने वाली घटनाओं का संबंध भोजन की तलाश से नहीं था। नर शार्क मादा शार्क को रिझाने का प्रयास करते समय भी गोल घूमते हुए दिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed