{"_id":"60a8cba0a205436ab549b96e","slug":"best-mileage-cng-cars-in-india-2021-maruti-suzuki-cng-car-mileage-top-selling-cng-cars-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूल जाइए पेट्रोल कार: 32 किमी तक का माइलेज देने वाली सीएनजी कारें, कीमत 4.56 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भूल जाइए पेट्रोल कार: 32 किमी तक का माइलेज देने वाली सीएनजी कारें, कीमत 4.56 लाख रुपये से शुरू
Sat, 22 May 2021 02:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 May 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Maruti S-CNG Cars
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता सकते में हैं। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को लगभग छूने वाली है, बस कुछ पैसों की कमी है। जेब पर बढ़ते बोझ के कारण वाहन चालक वैकल्पिक ईंधनों का रूख कर रहे हैं। फिलहाल सीएनजी कारें सबसे किफायती उपलब्ध विकल्प है। पेट्रोल या डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी कारों में ज्यादा माइलेज मिलता है। यानी सीएनजी कारें में ज्यादा माइलेज देकर महंगे ईंधन के बिल से बचाती है। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में 6 सीएनजी गाड़ियां शामिल हैं। इसमें एंट्री लेवल हैचबैक कार से लेकर सेडान और एमपीवी कारें भी शामिल हैं। यदि आप भी एक किफायती सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध मारुति सुजुकी की किफायती सीएनजी कारों के बारे में।
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।

Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.60 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी की 'माइक्रो एसयूवी' के नाम से प्रचारित Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) हैचबैक कार अपने स्पोर्टी लुक के कारण आकर्षक का केंद्र बनी। लोगों के इसे पसंद भी किया। लेकिन यह कार एनसीपीए क्रैश टेस्ट की जीरो सुरक्षा रेटिंग को लेकर भी सुर्खियों में रही। मारुति अपनी इस कार को भी कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध कराती है। मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 67 hp का पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में 55 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Maruti Suzuki S-Presso S-CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Presso CNG वेरिएंट में 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। मारुति एस-प्रेसो की एक्स-शोरूम कीमत 4.96 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट्स की कीमत 5.20 लाख रुपये तक जाती है।