फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर बादल क्यों फटते हैं? जानिए वजह

Sat, 22 May 2021 10:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 22 May 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
know about cloudburst why and how does it happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड से अक्सर बादल फटने की खबर सामने आती रहती है। कुछ दिन पहले ही चकराता के आसपास बादल फटा था। बादलों के फटने से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, बादल फटना बारिश का चरम रूप है, जिसके कारण कम समय में ही काफी धुंआधार बारिश होती है। कभी-कभी बादलों के फटने से ओले भी पड़ते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बादल क्यों फटते हैं?

know about cloudburst why and how does it happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सामान्य तौर पर बादलों के फटने से मूसलाधार से भी ज्यादा तेज बारिश होती है। इस दौरान क्षेत्र में बाढ जैसे हालात बन जाते हैं। अमूमन बादल फटने की घटना पृथ्वी से करीब 15 किलोमीटर के ऊंचाई पर होती है और इस दौरान लगभग 100 मिलीमीटर प्रति घंटा की दर से बारिश होती है। बारिश इतनी तेज होती है कि प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं।

know about cloudburst why and how does it happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सबसे तेज बारिश होने के कारण 'बादल फटना' एक भाषा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा कुछ नहीं होता कि बादल किसी गुब्बारे की तरह फटता हो। मौसम विज्ञान के अनुसार, बादलों में जब आर्द्रता की मात्रा बढ़ जाती है, तो उनकी आसमानी चाल में कोई बाधा आ जाती है। ऐसे में बहुत तेजी से संघनन होने लगता है और एक सीमित इलाके में कई लाख लीटर पानी पृथ्वी पर गिरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about cloudburst why and how does it happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पानी का बहाव तेज होने के कारण संरचनाओं और चीजों को काफी नुकसान पहुंचता है। भारत के लिहाज से समझे, तो मानसून के मौसम में नमी से भरपूर बादल, जब उत्तर की तरफ बढ़ते हैं, तो हिमालय उनके रास्ते में एक बड़े अवरोधक के रूप में होता है। इतना ही नहीं नमी से भरपूर बादल जब गर्म हवाओं के झोंकों से टकराते हैं, तब भी बादल फटने जैसी घटना हो सकती है।

विज्ञापन
know about cloudburst why and how does it happen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2005 में बादलों के गर्म हवा से टकराने के कारण ही भीषण बारिश हुई थी। साल 2010 में लेह में सिलसिलेवार ढंग से फटे कई बादलों के कारण लगभग पूरा शहर तबाह हो गया था। इस घटना में कई लोग की जान चली गई थी। आखिरकार साल 2013 में 16 और 17 जून को केदारनाथ में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed