सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, इंसानों की हत्या का है शौक, आप भी जानिए इन खतरनाक लोगों के बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
interesting facts about world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : iStock

दुनिया में कई रहस्यमयी जनजाति हैं। ये जनजातियां अपनी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं को निभाती हैं। ये जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। दुनिया में इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन्हीं में से एक इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति है। आईए आपको इस जनजाति के बारे में बताते हैं। 





इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोगों के लिए किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। ये जनजाति दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में रहती है। इन लोगों के पास ऐसे-ऐसे हथियार होते हैं जिससे ये किसी को पल भर में मार सकते हैं। इसलिए इस जनजाति को सबसे खतरनाक माना जाता है। 


 

Trending Videos
interesting facts about world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : iStock
अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए जानी जाती है जनजाति
 
मुर्सी जनजाति अपने अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती है।  इस जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ये लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : iStock

मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि ‘किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसे ये लोग मार देते हैं। 

interesting facts about world most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans for bravery
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : iStock


इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने इनसे संपर्क करने पर बैन लगाया हुआ है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर हमला न किया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed