सब्सक्राइब करें

इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार, दुनिया में मची खलबली

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

एक महिला ने अजीबोगरीब दावा किया है। उसने कहा है कि धरती के नजदीक एलियन आ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की मनोदशा बदलती जा रही है। इसी वजह से इस्राइल और ईरान के बीच लड़ाई भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Iran vs Israel caused by aliens who are on their way to help claims expert
इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार - फोटो : PTI

Iran Israel War: क्या ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन है? वर्षों से वैज्ञानिक एलियन की खोज कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, समय-समय पर एलियंस को लेकर चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। अब इस्राइल और ईरान युद्ध में भी एलियंस का नाम जुड़ रहा है। इस्राइल ने 13 जून को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। इस युद्ध के बाद दुनिया में आशंका बढ़ गई है कि इससे तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है।



इस आशंका के बीच एक महिला ने अजीबोगरीब दावा किया है। उसने कहा है कि धरती के नजदीक एलियन आ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की मनोदशा बदलती जा रही है। इसी वजह से इस्राइल और ईरान के बीच लड़ाई भी शुरू हो गई है। उसने कहा कि एलियन हमारी मदद करने के लिए आ रहे हैं। महिला के दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। 
 

Trending Videos
Iran vs Israel caused by aliens who are on their way to help claims expert
इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार - फोटो : Adobe Stock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एमिली ईटन नाम की महिला ने अपना टिकटॉक वीडियो शेयर किया है। उसने दावा किया है कि एलियन पृथ्वी के नजदीक आ रहे हैं। इसके कारण इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष हो रहा है। महिला का दावा है कि वह "इंटर-डायमेंशनल कम्युनिकेटर" है। उसका दावा है कि वह एलियंस और फरिश्तों से बात कर सकती है और उसने मानवता के लिए हाल ही में एक संदेश लिखा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Iran vs Israel caused by aliens who are on their way to help claims expert
इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार - फोटो : Adobe Stock

धरती पर आएंगे एलियन

ईटन ने कहा कि एलियंस को अभी भी उम्मीद है कि इंसान इस महीने आकाश में उनके 'मदरशिप' देख सकेंगे। उसने कहा कि संदेश हमेशा की तरह टेलीपैथिक रूप से भेजा गया था, जिसे वह अपने आईपैड का इस्तेमाल करके शब्दों में बदल सकती थी। वह अपने वीडियो में एलियन के संदेश को पढ़कर बताती है। हम अभी आपके ग्रह के चारों ओर हो रही घटनाओं पर नजर रख रहे हैं। हम देखते हैं कि आपका मीडिया जो कहा जाता है उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है और जो कहा जाता है उसे नहीं बताता। हम देखते हैं कि इनमें से कुछ घटनाएं उतनी बुरी नहीं हैं जितना आपका मीडिया आपको यकीन दिलाना चाहता है। 

Doomsday Fish: अब भारत में दिखी कयामत वाली मछली, क्या आने वाला है प्रलय? जानिए आखिर क्यों डरती है दुनिया

Iran vs Israel caused by aliens who are on their way to help claims expert
इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार - फोटो : Adobe Stock

...तो इसलिए शुरू हुई लड़ाई

ईटन एलियन के संदेश को पढ़ती है और पृथ्वी के भारीपन के बारे में कहती है, जो बदलने वाला है। उसने दावा किया कि पृथ्वी की देखभाल करने वाले एलियन के मुताबिक, हम पृथ्वी के घनत्व में परिवर्तन महसूस कर रहे हैं, क्योंकि वे हमारे करीब आ रहे हैं और शायद यही कारण है कि ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध शुरु हुआ है, क्योंकि विरोधी ताकतों को प्रतिरोध महसूस हो रहा है और वे एक दूसरे से भयभीत हो रहे हैं। 

Trending: पांच साल में 10 करोड़ कमाने के लिए लड़की ने बनाएं आठ बॉयफ्रेंड, फिर ऐसे खुली पोल और पहुंच गई जेल

विज्ञापन
Iran vs Israel caused by aliens who are on their way to help claims expert
इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार - फोटो : Adobe Stock

दुनियाभर में नजर आएगा बदलाव

एमिली दावा करती है कि आने वाले समय में दुनियाभर के लोगों को ऊर्जा का भारीपन महसूस हो सकता है। यह लोगों के लिए थकान, वित्तीय तनाव और उदासीनता के रूप में नजर आ सकता है। उसका दावा है कि यह ठीक करने के लिए एलियन आ रहे हैं। महिला का अजीबोगरीब दावा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने ईरान और इस्राइल के बीच जो हालात बने हैं उसके लिए एलियन को जिम्मेदार बताया है, क्योंकि वो धरती के नजदीक आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed