सब्सक्राइब करें

ITBP Pays Tribute to Lata Mangeshkar: ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि, देखकर रोने लगेंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
ITBP pays tribute to Bharat Ratna Lata Mangeshkar tears will start coming after watch this video
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter/@mangeshkarlata/@ITBP_official

Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। लता मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज से दुनिया के लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं। लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। 



स्वर कोकिला को लोग अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। ITBP के एक जवान ने भी अपने अंदाज में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। ITBP के जवान ने सैक्सोफोन द्वारा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना बजाया है। जवान द्वारा लता मंगेशकर को दी गई खास श्रद्धांजलि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Trending Videos
ITBP pays tribute to Bharat Ratna Lata Mangeshkar tears will start coming after watch this video
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने वाले ITBP के जवान का नाम मुजम्मल हक है जो आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर कार्य कर रहे हैं। मुजम्मल हक द्वारा सैक्सोफोन पर बजाया गया ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना सुनने के बाद आपकी आंखों से आंसू निकल जाएंगे। ITBP के जवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ITBP pays tribute to Bharat Ratna Lata Mangeshkar tears will start coming after watch this video
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @VVSLaxman281

ITBP ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जवान के वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ए मेरे वतन के लोगों... स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को कांस्टेबल मुजम्मल हक़, आईटीबीपी की भावभीनी श्रद्धांजलि। दिल को छू जाने वाला आईटीबीपी के जवान का यह वीडियो 2 मिनट 19 सेकेंड का है। 

यहां देखें वीडियो...
 

ITBP pays tribute to Bharat Ratna Lata Mangeshkar tears will start coming after watch this video
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @IIMMDelhi

जानिए किसने लिखा है ये प्रसिद्ध गाना

कवि प्रदीप ने ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाने को लिखा है। कहा जाता है कि लता मंगेशकर ने कवि प्रदीप से इस गाने को सुनने के बाद रोने लगी थीं। कई दशकों तक अपनी आवाज से भारतीय संगीत की दुनिया को रौशन करने वालीं लता मंगेशकर ने 1962 के युद्ध में चीन से भारत की हार के बाद यह गाना गया था। इस युद्ध में सैकड़ों सैनिक शहीद हो गए थे जिनकी याद में दिल्ली में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर ने कवि प्रदीप का लिखा गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' को गाया था। इस गाने को सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों की आखें भर आई थीं। देश के पहले और तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी इस गाने को सुनकर रोने लगे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed