{"_id":"61ff9a027196b133187fb44a","slug":"scientists-found-hidden-clue-of-life-from-huge-black-meteorite-from-mars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars News: सालों पहले रेगिस्तान में मिला था काला पत्थर, अब मंगल ग्रह के इस बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mars News: सालों पहले रेगिस्तान में मिला था काला पत्थर, अब मंगल ग्रह के इस बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह के इस बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर के वैज्ञानिक धरती के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वह पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष की भी जांच पड़ताल कर रहे हैं। अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे वैज्ञानिकों को कई बार लगता है कि उनकी खोज पूरी हो चुकी है, लेकिन फिर उसमें कोई न कोई बाधा आ जाती है।
वैज्ञानिकों ने बताया है कि वह जल्द ही ऐसे ग्रह को खोज लेंगे जिस पर जीवन हो। वैज्ञानिकों ने इसमें सबसे ऊपर मंगल ग्रह को (Life On Mars) रखा है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस ग्रह पर इंसान रह सकेंगे। साल 2011 में सहारा रेगिस्तान में एक काला पत्थर मिला था जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। वैज्ञानिकों को अंदाजा था कि रेगिस्तान में मिला यह काला पत्थर कुछ अलग है। लेकिन अब इस पत्थर के रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस काले पत्थर का रहस्य क्या है?
2 of 4
मंगल ग्रह के इस बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
- फोटो : Twitter @Nasa
सहारा रेगिस्तान में मिला ब्लैक स्टोन कोई आम काला पत्थर नहीं था, क्योंकि ये मंगल ग्रह से आया एक उल्कापिंड था। वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ पत्थर को अपने पास रिसर्च करने के लिए रख लिया था जिसके बाद इसकी जांच की जा रही है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस पत्थर के जरिए मंगल पर जीवन के रहस्यों का पता लगा लिया गया है।
3 of 4
मंगल ग्रह के इस बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
- फोटो : Pixabay
साल 2011 में सहारा रेगिस्तान में यह पत्थर मिला था और साल 2013 में इस पर रिसर्च शुरू किया गया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पत्थर की उम्र 2.1 बिलियन साल है। इसकी भी जांच की जा रही है कि उल्कापिंड के अंदर कौन से मिनरल्स मौजूद हैं। वैज्ञानिकों ने इस काले पत्थर के अंदर अभी तक जिरकॉन पाया है। अरबों साल में जिरकॉन का निर्माण होता है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगल का अस्तित्व और उसका इतिहास और भी पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंगल ग्रह
- फोटो : Pixabay
इससे पहले वैज्ञानिकों ने जो रिसर्च की थी उसमें जानकारी मिली थी कि मंगल ग्रह पर जीवन मौजूद था। इस बात का कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसको मानते हैं। साइंस एडवांसेज जर्नल में काले पत्थर पर किए गए रिसर्च को प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिको ने उम्मीद जताई है कि इसके रिसर्च से पता चलेगा कि मंगल पर कभी जीवन था या नहीं। अगर लाल ग्रह पर जीवन मौजूद था, तो कब और कैसे खत्म हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।