सब्सक्राइब करें

Bullet Train to Moon: भविष्य में बुलेट ट्रेन से होगा चांद तक का सफर, जापान कर रहा इस शानदार तकनीक पर काम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 15 Jul 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Japan Megaproject For Building Interplanetary Bullet Trains To Moon Mars and Beyond
धरती से चांद तक चलेगी बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Bullet Train to Moon: दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक धरती के बाहर की दुनिया तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तमाम तरह के शोध करते रहते हैं। जहां एक तरफ अमेरिका फिर से चांद पर जा रहा है। चीन मंगल ग्रह पर पानी  की खोज कर रहा है। रूस और चीन चंद्रमा के लिए संयुक्त मिशन की योजना बना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जापान ने बुलेट ट्रेन और आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट की योजना बना ली है। ऐसे में इंसानों का किसी अन्य ग्रह पर रहने का सपना जल्दी ही पूरा हो सकता है। अब जापान ने एक बहुत बड़ी योजना पर काम करने का एलान किया है। दरअसल, वह धरती से एक बुलेट ट्रेन चांद तक चलाएंगे। इतना ही नहीं यह ट्रेन पहले चांद तक जाएगी। इसमें सफल होने के बाद इसे मंगल ग्रह तक भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही मंगल ग्रह पर ग्लास (Glass) हैबिटेट बनाने की भी योजना बनाई जा रही है। 

Trending Videos
Japan Megaproject For Building Interplanetary Bullet Trains To Moon Mars and Beyond
धरती से चांद तक चलेगी बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इसका मतलब ये है कि इंसान एक ऐसे आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट में रहेगा, जिसका वातावरण धरती के समान होगा। आमतौर पर कम ग्रैविटी वाले स्थानों पर इंसान की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट में इन बातों का ख्याल रखा जाएगा कि वहां ग्रैविटी और वायुमंडल धरती के जैसा ही हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan Megaproject For Building Interplanetary Bullet Trains To Moon Mars and Beyond
धरती से चांद तक चलेगी बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बता दें, ग्लास (Glass) एक बड़ी कॉलोनी जैसा होगा। ये कॉलोनी चांद और मंगल ग्रह पर बनाई जाएगी, जिसमें इंसान रह सकेंगे। इसके बाहर रहने के दौरान आपको स्पेससूट पहनने की जरूरत होगी। लेकिन अंदर रहने के लिए शायद ये जरूरी न हो। 
 
Japan Megaproject For Building Interplanetary Bullet Trains To Moon Mars and Beyond
धरती से चांद तक चलेगी बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हालांकि, यहां बच्चे पैदा करने के काम को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। क्योंकि अब तक अंतरिक्ष में ये नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि 21वीं सदी के दूसरे हिस्से में इंसान चांद और मंगल ग्रह पर रहने लगेंगे। 
 
विज्ञापन
Japan Megaproject For Building Interplanetary Bullet Trains To Moon Mars and Beyond
धरती से चांद तक चलेगी बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
क्योटो यूनिवर्सिटी और काजिमा कंस्ट्रक्शन ने मिलकर ये योजना बनाई है, जिसमें ये ग्लास एक कोन जैसा होगा, जो इंसानों के लिए रहने का स्थान होगा। करीब 1300 फीट लंबी इस इमारत में आर्टिफिशियल ग्रेविटी होगी। साथ ही इंसानों के लिए सभी जरूरी चीजें जैसे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था. हरे-भरे इलाके. जल स्रोत. नदियां, पार्क, पानी आदि मौजूद होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed