Lalit-Sushmita Interesting Facts: जानिए सुष्मिता और ललित की दिलचस्प कहानियां, नहीं जानते होंगे दोनों की ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस यूनिवर्स का सबसे पहले नाम फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच फिल्म दस्तक (1996) की शूटिंग के दौरान नजदकियां बढ़ी थीं। हालांकि दोनों का रिलेशन कुछ ही समय चला था और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद होटल व्यवसायी संजय नारंग के साथ सुष्मिता सेन रिलेशन में रहीं।
सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा के अफेयर की भी चर्चा सुर्खियों में थीं। इसके अलावा बॉलीवुड के पॉपुलर सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव के साथ भी एक्ट्रेस के रिश्ते रहे। इसके अलावा सुष्मिता का नाम व्यापारी इम्तियाज खत्री, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, बिजनेसमैन रितिक भसीन और निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ भी जुड़ा है। सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं। इसके बाद साल 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में उन्होंने कदम रखा था। आखिरी बार वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता नजर आई थीं।
ललित मोदी की अनसुनी कहानियां
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी जाने-माने व्यापारी हैं। वह मशहूर बिजनेसमैन कृष्ण कुमार मोदी के बड़े बेटे हैं। बचपन में वह फिल्म देखने के लिए स्कूल बंक कर देते थे। उनको एक बार इसकी वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था। ललित मोदी ने युनाइटेड स्टेट्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। मार्च 1985 में ललित मोदी को गिरफ्तार किया था। उनके ऊपर कोकीन की तस्करी, हमले और अपहरण की साजिश के आरोप लगे थे।
ललित मोदी इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक, पहले अध्यक्ष और आयुक्त रहे हैं। साल 2008 से लेकर 2010 तक वह आईपीएल के कमिश्नर रहे। साल 2010 में आईपीएल में ललित मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और वह देश छोड़कर भाग गए। मुंबई की एक कोर्ट ने उनको भगोड़ा घोषित किया हुआ है। वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।
राजनीतिक संबंधों की वजह से ललित मोदी की देश की राजनीति में भी मजबूत पकड़ थी। एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक ललित मोदी के पास कई लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास प्राइवेट जेट भी है।
ललित मोदी को विदेश में पढ़ाई के दौरान अपनी मां की दोस्त से प्यार हो गया जिनका नाम मीनल था। मोदी के परिवार में इस रिश्ते को लेकर बवाल मचा था। इसके बाद उन्होंने 17 अक्तूबर, 1991 को अपनी मां की दोस्त मीनल से शादी कर ली। ललित मोदी की पहली पत्नी मीनल का साल 2018 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। ललित मोदी के दो बच्चे हैं जिनका नाम आलिया और रुचिर है।