सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इटरनेट पर कई मेजदार वीडियो मौजूद हैं जिनको देखने बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे या अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अब इस बीच एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कोई डॉक्टर भी ऐसा कर सकता है?
अजब-गजब: MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, सोशल मीडिया पर गिनाए कई फायदे, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे के सामने खाया गोबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे के सामने ही डॉक्टर मनोज मित्तल जमीन से गाय का गोबर उठाते हैं और खा जाते हैं। गोबर खाते समय उन्होंने इसके कई फायदों को गिनाया है। उन्होंने बताया कि गाय से पंचगव्य मिलता है जिसका एक-एक हिस्सा मनुष्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर खाने से हमारा तन-मन शुद्ध हो जाता है। हमने इसको एक बार खा लिया तो हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने खड़े किए सवाल
सोशल मीडिया पर डॉक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके दावे पर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने तो डॉक्टर की डिग्री पर प्रश्चचिन्ह लगा दिया है जबकि कई लोग डॉक्टर की बातों पर सहमति जताई है।
यहां देखें वीडियो...
Dr. Manoj Mittal MBBS MD's prescription. Via @ColdCigar pic.twitter.com/SW2oz5ao0v https://t.co/Gzww80KiSs
— Rofl Gandhi 2.0 🚜🏹 (@RoflGandhi_) November 16, 2021