फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी होटल से कम नहीं है ये ध्यान गुफा, पीएम के जाते ही लोगों ने नाम रखा 'मोदी गुफा'

Thu, 23 May 2019 03:15 PM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 23 May 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Rudra Meditation Cave has virtually been renamed to Modi cave
kedarnath, char dham yatra, pm modi, narendra modi - फोटो : अमर उजाला

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ दौरे की गुफा के अंदर साधना करते हुए तस्वीरें वायरल हुई हैं, तभी से बहुत सारे लोग इस गुफा की जानकारी जुटाने में लगे हैं। अंतिम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी ने जिस गुफा में रात गुजारकर मेडिटेशन किया वो गुफा रातों रात फेमस हो गई है। 

Kedarnath Rudra Meditation Cave has virtually been renamed to Modi cave
rudra cave - फोटो : social media

इस गुफा का नाम रुद्र मेडिटेशन केव (Kedarnath Rudra Meditation Cave) है, जिसे गड़वाल मंडल विकास निगम ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया था। यह गुफा समुद्र तल से करीब 12000 फीट उंचाई पर छोटी सी जगह पर बनी है। 

Kedarnath Rudra Meditation Cave has virtually been renamed to Modi cave
rudra cave - फोटो : social media

गुफा की सुविधाओं को देखकर लगता है कि यह किसी होटल से कम नहीं है। इस गुफा में बेड, टॉयलेट, 24 घंटे बिजली, टेलीफोन जैसी सुविधाएं हैं। यहां कोई भी जा सकता है। गुफा में वाई फाई की का भी इंतजाम है। गुफा में सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात का खाना उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Rudra Meditation Cave has virtually been renamed to Modi cave
pm modi - फोटो : social media

इस गुफा को पर्यटकों के लिए बनाया गया था, लेकिन बहुत कम ही लोगों ने इसकी बुकिंग की। पीएम मोदी के इस गुफा होकर आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ये गुफा काफी प्रसिद्ध होगी और इसकी बुकिंग भी बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर इस गुफा की चर्चा जोरों पर है। यहां तक कि इंटरनेट पर यूजर्स इस गुफा को ध्यान कुटिया की बजाय मोदी गुफा के नाम से इसकी जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Rudra Meditation Cave has virtually been renamed to Modi cave
केदारनाथ धाम में शिला पर बैठकर ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक

गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा का कहना है कि इस बात में कोई शक ही नहीं है कि प्रधानमंत्री के यहां आने से यह जगह चर्चा में आ गई है और लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed