फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Results 2019: जीत की दहलीज पर पहुंचे हिंदुत्व के ये चार चेहरे 

Thu, 23 May 2019 02:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 23 May 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: these four are main faces of hindutva who are going to win
मोदी का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। भाजपा पर हमेशा से ही हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगता रहा है। वहीं पार्टी में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्हें यदि कट्टर हिंदू छवि वाला कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। मगर हिंदुत्व को खतरनाक बताने वाला विपक्ष इन्हें चुनाव में हराने में असफल रहा है और यह जीत की दहलीज पर नजर खड़े दिख रहे हैं।



Lok Sabha Election Results 2019: these four are main faces of hindutva who are going to win
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह- साध्वी प्रज्ञा सिंह को भाजपा ने भोपाल सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वह पहली बार चुनाव लड़ रही है लेकिन पहली ही बार में वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मात देती हुई नजर आ रही हैं। वह फिलहाल 44 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। साध्वी अपने चुनाव प्रचार की वजह से कम और अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में ज्यादा रहीं।
Lok Sabha Election Results 2019: these four are main faces of hindutva who are going to win
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
गिरिराज सिंह- बेगूसराय से लोकसभा उम्मीदवार गिरिराज सिंह इस समय 63 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार और कांग्रेस के तनवीर हसन ने कड़ी टक्कर दी थी। वह हमेशा से अपनी हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि यदि तीन हाथ जमीन चाहिए तो वंदे मातरम बोलना पड़ेगा। पिछली बार उन्होंने लोकसभा में बिहार की नवादा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: these four are main faces of hindutva who are going to win
साक्षी महाराज (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
साक्षी महाराज- उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज इस समय 2,33417 वोटों से आगे चल रहे हैं। वह अपनी हिंदुत्व छवि के लिए विख्यात हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि जो मुझ जैसे संत को वोट नहीं देगा उसपर श्राप लगेगा। उनके इस बयान की विपक्षी पार्टियों ने काफी आलोचना की थी।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: these four are main faces of hindutva who are going to win
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
साध्वी निरंजन ज्योति- फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति फिलहाल 52514 वोटों से आगे चल रही हैं। वह 1987 में विश्व हिन्दू परिषद के संपर्क में आईं। वह सक्रियता के साथ वह श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़ी रही हैं। वोट मांगने के क्रम में उन्होंने फतेहपुर में अपने हाथ से खाना पकाया और लोगों को खिलाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed