Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
know about croydon cat serial killer who killed more than 400 cats and various other pets animals
{"_id":"611d483f8ebc3e679c12a954","slug":"know-about-croydon-cat-serial-killer-who-killed-more-than-400-cats-and-various-other-pets-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी एक ऐसे सीरियल किलर की, जो केवल पालतू जानवरों का करता था कत्ल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी एक ऐसे सीरियल किलर की, जो केवल पालतू जानवरों का करता था कत्ल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल किलर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसानों को मारने वाले एक से एक सीरियल किलर के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्या कभी ऐसे सीरियल किलर के बारे में आपने सुना है, जो इंसानों का नहीं बल्कि बिल्लियों का कत्ल करता था। जी हां, यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में कुछ ऐसी ही खौफनाक घटनाएं घटी थीं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इन घटनाओं की वजह से ब्रिटेन के लोग खौफ में जीने लगे थे।
दरअसल, एक सीरियल किलर केवल पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता था, जिसमें खरगोश और उल्लू के बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इसमें पालतू बिल्लियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसने पूरे ब्रिटेन में 400 से ज्यादा बिल्लियों और कई अन्य जीव-जंतुओं की बेरहमी से हत्या की और उनके शव क्षत-विक्षत कर दिए। इस मामले की शुरुआत साल 2014 में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन शहर से हुई थी। इसलिए मीडिया ने इसे 'क्रॉयडन कैट सीरियल किलर' का नाम दिया।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि इस सीरियल किलर को 'एम-25 कैट किलर' के नाम से भी लोग जानते हैं। शुरुआत क्रॉयडन से हुई, लेकिन धीरे-धीरे बिल्लियों की बेरहमी से हत्या की वारदातें पूरे लंदन में फैल गईं और देखते ही देखते इस कैट सीरियल किलर की दहशत पूरे ब्रिटेन में फैलने लगी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा था कि यह सीरियल किलर पालतु पशुओं को खाने-पीने की चीजों से ललचा-फुसलाकर अपने पास बुलाता और फिर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर देता। इसके बाद वह सबूत मिटाने के लिए उनके शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अजीब सीरियल किलर को पकड़ने के लिए दिसंबर 2015 में पुलिस टीम गठित कर एक विशेष ऑपरेशन लांच किया गया, जिसका नाम 'ताकाहे' रखा गया था। इतना ही नहीं सीरियल किलर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस ने उन बिल्लियों का पोस्टमॉर्टम भी कराया, जिनकी हत्या की गई थी। कहते हैं कि महज 10 बिल्लियों के पोस्टमॉर्टम पर ही 7500 पाउंड यानी करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिसंबर 2017 में पुलिस ने उसी साल अगस्त से नवंबर तक नॉर्थम्प्टन के आसपास हुई पांच बिल्लियों की मौत को उसी सीरियल किलर से जोड़ा, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि नॉर्थम्प्टन में हुई बिल्लियों की मौतें एक दूसरे से जुड़ी नहीं थीं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार जरूर किया था। लेकिन सबूत न होने की वजह से बाद में उसे छोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।