प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भूमि पूजन करने के बाद अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर का काम शुरू हो चुका है। मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। आपको ये बात, तो जरूर पता होगी कि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा एक मस्जिद का निर्माण होना है। मस्जिद निर्माण के लिए भी जगह पहले से सुनिश्चित हो गई है और वहां भी काम जल्दी से शुरू होने जा रहा है। अयोध्या के सोहावल तहसील के धनीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन एडवांस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह बिना किसी गुंबद के गोलाकार होगा। इसी बीच खबर ये आई है कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को मुगल शासक बाबर को समर्पित नहीं किया जाएगा। इस मस्जिद का नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी मौलवी अहमदुल्लाह शाह फैजाबादी के नाम पर रखा जाएगा, जिनकी मृत्यु 164 साल पहले हो गई थी।
मौलवी अहमदुल्लाह शाह फैजाबादी: जानिए उस क्रांतिकारी के बारे में, जिनके नाम पर बन रही है अयोध्या में मस्जिद
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन