{"_id":"5fbe989b8ebc3e9b85058570","slug":"know-why-bhima-wanted-to-burn-his-elder-brother-yudhishtira-both-hands-in-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर भीम क्यों जलाना चाहते थे अपने बड़े भाई युधिष्ठिर के दोनों हाथ, जानिए महाभारत का ये गहरा रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर भीम क्यों जलाना चाहते थे अपने बड़े भाई युधिष्ठिर के दोनों हाथ, जानिए महाभारत का ये गहरा रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:17 PM IST
महाग्रंथ महाभारत और उससे जुड़े प्रमुख पात्रों यानी पांचों पांडवों से तो आप बखूबी परिचित होंगे। कहते हैं कि भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव अपने बड़े भाई युधिष्ठिर का बहुत सम्मान करते थे। लेकिन एक बार भीम अपने बड़े भाई युधिष्ठिर पर इतना गुस्सा हो गए थे कि वो उनके दोनों हाथों को जला देना चाहते थे। क्या आप जानते हैं भीम ने ऐसा क्यों किया था? इसके पीछे एक रोचक कहानी प्रचलित है।
मान्यता है कि कि जब युधिष्ठिर जुए में द्रौपदी को हार जाते हैं, तो द्रौपदी को भरी सभा में बुला कर उसका अपमान किया गया। यह देखकर भीम को बहुत गुस्सा आ गया। भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि आपने जुए में जो धन हारा है, उससे मुझे क्रोध नहीं हैं, लेकिन द्रौपदी को भी आपने दांव पर लगाया और उसे भी जुए में हार गए, यह बहुत ही गलत है।
भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि द्रौपदी अपमान करने के योग्य नहीं है। लेकिन आपके कारण ये दुष्ट कौरव उसे अपमानित कर रहे हैं और वह भी भरी सभा में। भीम ने कहा कि द्रौपदी की इस दशा का कारण आप हैं, इसलिए मैं आपके उन दोनों हाथों को जला दूंगा, जिनसे आपने द्रौपदी को जुए में हारा है।
भीम युधिष्ठिर के दोनों हाथों को जलाने के लिए सहदेव से अग्नि लाने को कहते हैं। हालांकि, बाद में अर्जुन उन्हें समझाते हैं और कहते हैं कि युधिष्ठिर ने क्षत्रिय धर्म के अनुसार ही जुआ खेला है। इसमें इनका कोई दोष नहीं हैं।
अर्जुन की बात सुनकर भीम का गुस्सा शांत हो जाता है और वो कहते हैं कि यह बात मैं भी जानता हूं। अगर नहीं जानता तो मैं बहुत पहले ही बलपूर्वक युधिष्ठिर के दोनों हाथों को जला देता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।