सब्सक्राइब करें

कोलकाता से लंदन जाने वाली वो बस, 70 के दशक में थी खूब प्रचलित

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 04 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
kolkata to london bus service completed in 45 days
कोलकाता से लंदन के लिए बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय ऐसा भी था, जब हमारे देश से लंदन के लिए बस चल रही थी। हो सकता है कि आप इस बात पर यकीन न करें लेकिन 70 के दशक में लंदन के लिए कोलकाता से बस चलती थी। कई लोग तो इस बात को मानने पर तैयार ही नहीं हो सकते हैं कि इतनी लंबी बस यात्रा भी हो सकती है। लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस बस सेवा को सिडनी की एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालित करती थी।

Trending Videos
kolkata to london bus service completed in 45 days
कोलकाता से लंदन के लिए बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

यह बस सेवा उस समय में दुनिया की सबसे लंबी बस यात्रा हुआ करती थी। काफी लंबा रास्ता होने के कारण गंतव्य तक पहुंचने में करीब 45 दिन का समय लग जाता था। इस बस सेवा को सिडनी की एक कंपनी अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स ने 1950 में शुरू की थी, जो 1973 तक जारी रही। इस बस के जाने का रूट भी बहुत दिलचस्प था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata to london bus service completed in 45 days
कोलकाता से लंदन के लिए बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों इस बस की और टिकट की फोटो वायरल हो रही हैं। इस बस का जाने का दिन और लंदन पहुंचने का दिन पहले से तय होता था। रास्ते में अगर कहीं घूमने की जगह होती थी, तो वहां ये बस रुकती थी और यात्रियों को टूर संचालित करने वाली कंपनी होटल में ठहराती थी।

kolkata to london bus service completed in 45 days
कोलकाता से लंदन के लिए बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन के लिए जाने वाले इस बस में बड़े पैमाने पर यात्री सफर करते थे। कोलकाता से इस बस की शुरुआत होती थी और इसके बाद यह नई दिल्ली, काबुल, तेहरान, इस्तांबुल होते हुए लंदन पहुंचती थी। फिर इसी रूट से यह बस वापस लौटती थी। इस बस यात्रा के दौरान यह ध्यान रखा जाता था कि लोगों की यात्रा काफी आरामदायक और यादगार रहे।

विज्ञापन
kolkata to london bus service completed in 45 days
कोलकाता से लंदन के लिए बस सेवा - फोटो : सोशल मीडिया

1972 में कोलकाता से लेकर लंदन के लिए इस बस सेवा का किराया 145 पाउंड था, जिसमें बस का भाड़ा, खाना, नाश्ता और रास्ते में होटल में रुकने की सुविधा शामिल रहती थी। कोलकाता में अलग-अलग जगहों से एक छोटी बस लोगों को लेकर आती थी, उसके बाद लोग डबल डेकर बस में बैठते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed