भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ड्रग का खतरा बढ़ता जा रहा है। ड्रग्स आज भी एक अंतराष्ट्रीय समस्या बना हुआ है। हर साल लाखों लोग केवल तंबाकू के सेवन से ही अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन तंबाकू या सिगरेट जैसे नशे इंसान को धीमी मौत देते हैं। वहीं दुनिया में कुछ ड्रग्स ऐसे भी हैं, जो इंसान को झन्नाटेदार नशा देते हैं, लेकिन तेजी से उनकी मौत की कहानी लिखना भी शुरू कर देते हैं।
अभी हाल ही में ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने और देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। यहां रहने वाली एक 41 वर्षीय महिला का शरीर धीरे-धीरे सड़ रहा है और इस सड़न की वजह है क्रोकोडिल (Krokodil Drug) नाम का ड्रग।
ब्रिटेन में रहने वाली एम्मा डेविस नाम की इस महिला ने दुनिया के सबसे खतरनाक क्रोकोडिल ड्रग (Krokodil Drug) ड्रग का सेवन किया, जिसके बाद उसकी ऐसी हालत हो गई है। क्रोकोडिल ड्रग का नशा, दुनिया का सबसे भयानक नशा है। इस ड्रग की वजह से एम्मा के शरीर पर बेहद ही खतरनाक घाव हो चुके हैं, जिसकी वजह से असहनीय दर्द हो रहा है, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती है।
क्रोकोडिल ड्रग (Krokodil) को हेरोइन से दस गुना ज्यादा खतरनाक ड्रग कहा जाता है, जो desomorphine नाम के रसायन से बनाया जाता है। क्रोकोडिल ड्रग का पहला मामला रूस में देखा गया था, जिसके बाद से इसे दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रग घोषित कर दिया गया था।
विशेषज्ञों का कहना है कि इसके एक छोटे सी खुराक से ही शरीर का एक बड़ा हिस्सा लड़ने लगता है। dailymail.co.uk में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रग को घर पर भी बनाया जा सकता है, जिसका नशा उच्चतम स्तर का होता है।