Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Strange story Student found golden cannonball on beach who opened the 18.5 million year old secret
{"_id":"5c5d3b78bdec2259e364e7f9","slug":"strange-story-student-found-golden-cannonball-on-beach-who-opened-the-18-5-million-year-old-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र किनारे युवक को मिला अजीबोगरीब 'तोप का गोला', खुल गया 18.5 करोड़ साल पुराना राज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
समुद्र किनारे युवक को मिला अजीबोगरीब 'तोप का गोला', खुल गया 18.5 करोड़ साल पुराना राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:49 PM IST
दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें भरी हुई हैं, जिसकी खोज ने समय-समय पर लोगों को हैरान किया है। एक ऐसी ही अजीबोगरीब चीज ब्रिटेन के यॉर्कशायर में एक युवक को मिली है, जिसने 18.5 करोड़ साल पुराने कई राज खोल दिए हैं। इस खोज से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
Trending Videos
2 of 5
Golden cannonball
- फोटो : Kennedy News and Media
दरअसल, जीवाश्म की तलाश करने वाले 22 वर्षीय एरोन स्मिथ एक दिन समुद्र के किनारे ऐसे ही किसी चीज की तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें वहां पर एक पुराना तोप का गोला मिला। ये गोला एक अजीब से चमकदार पत्थर में बदल चुका था, जो दिखने में बिल्कुल सोने की तरह लग रहा था। जब एरोन ने उस तोप के गोले को तोड़कर देखा तो वो हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Golden cannonball
- फोटो : Kennedy News and Media
उस तोप के गोले के अंदर युवक को एक दुर्लभ जीवाश्म मिला। बताया जा रहा है कि ये जीवाश्म समुद्री जीव क्लेवीसेरस का है, जो 18.5 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर थे, लेकिन अब विलुप्त हो चुके हैं। क्लेवीसेरस एक भीमकाय जीव थे, जो दिखने में किसी ऑक्टोपस की ही तरह लगते थे।
4 of 5
Golden cannonball
- फोटो : Kennedy News and Media
एरोन ने बताया कि वो तोप का गोला सोने की तरह था, जिसपर आयरन पायराइट की परत चढ़ी हुई थी और इसीलिए वो काफी चमक रहा था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनक्लेवीसेरस जीवों पर कोई कठोर कवच नहीं होता था। इसी वजह से इनके जीवाश्म धरती पर बहुत कम ही पाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sea creature
- फोटो : mysterious universe
एरोन ने अपनी इस खोज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस खोज को वैज्ञानिकों ने भी अब तक का सबसे बेहतरीन खोज बताया है। उनका कहना है कि कि ऐसे जीवाश्म लाखों में से किसी एक को ही मिलते हैं। ये रिसर्च के लिए बेहतरीन हैं, जो करोड़ों साल पुराने कई राज से पर्दा हटाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।