सब्सक्राइब करें

संगीता बिजलानी से तलाक के बाद ज्वाला से जुड़ा था अजहरुद्दीन का नाम, फिक्सिंग ने किया सब बर्बाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
mohammad azharuddin celebrates his 56th birthday interesting facts about him
azharuddin-jwala-sangeeta

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्म्द अजहरुद्दीन आज 56 साल के हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने वाले अजहरुद्दीन एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ दिलचस्प किस्म के इंसान भी हैं। अजहरुद्दीन की जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव से भरी है।

Trending Videos
mohammad azharuddin celebrates his 56th birthday interesting facts about him
mohammad azharuddin

साल 1996 में मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता साल 2010 में खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। संगीता बिजलानी से अलग होने के बाद अजहरुद्दीन और ज्वाला गुट्टा के बीच नजदीकियों की खबरें रहीं, हालांकि दोनों ने इस तरह की बातों को अफवाह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad azharuddin celebrates his 56th birthday interesting facts about him
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ESPN

2000 मैच फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद बीसीसीआई ने अजहरुद्दीन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। अजहर ने इस फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में अपील की और 2012 में फैसला उनके पक्ष में सुनाया गया।

mohammad azharuddin celebrates his 56th birthday interesting facts about him
Mohammad Azharuddin - फोटो : Getty

हालांकि कोर्ट के फैसले के बावजूद, बीसीसीआई ने अजहर पर बीसीसीआई या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के किसी पद पर रहने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस घटना के काफी समय बाद अजहरुद्दीन ने राजनीति में कदम रखा।

विज्ञापन
mohammad azharuddin celebrates his 56th birthday interesting facts about him
मोहम्मद अजहरुद्दीन

19 फरवरी, 2009 को अजहरुद्दीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से उन्होंने जीत हासिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed