{"_id":"5c5c28f8bdec22077e4364a3","slug":"nzvind-predicted-eleven-of-team-india-ahead-of-second-t-20-against-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: किसकी होगी छुट्टी-किसे मिलेगा मौका, दूसरे टी-20 में ऐसा होगा भारत का प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: किसकी होगी छुट्टी-किसे मिलेगा मौका, दूसरे टी-20 में ऐसा होगा भारत का प्लेइंग XI
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसकी सबसे बड़ी हार दी। अब भारतीय टीम पर दबाव है। भारी दबाव। दबाव है सीरीज बचाने का। दबाव है अपना विजयी रथ बरकरार रखने का। दबाव तो संतुलित प्लेइंग का भी होगा, क्योंकि अगर शुक्रवार को होने वाला दूसरा मैच गंवा दिया तो तीन मैच की टी-20 सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी।
टी-20 की सबसे बड़ी हार के बाद दूसरे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी उम्मीद है। ऐसे में ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में क्या होगी टीम इंडिया की अंतिम ग्यारह। क्या रोहित शर्मा दूसरे मैच में कोई नई रणनीति के साथ उतरेंगे या फिर पहले टी-20 वाले उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव।
Trending Videos
2 of 6
ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन
वेलिंग्टन में पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी बुरी तरह से नाकाम रही थी। रोहित-धवन दोनों ही बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो दोनों ही बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
धोनी ही निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका
टी-20 की सबसे बड़ी हार में भी महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अंतिम तक संघर्ष किया। बावजूद इसके वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। कारण साफ है, उनका खराब स्ट्राइक-रेट। अगर भारत को दूसरे मैच में जीतना है तो माही को मारना होगा। हालांकि विकेटकीपिंग वही करते नजर आएंगे।
4 of 6
shubhman gill vijay shankar
विजय शंकर होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारतीय मीडिल ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा था। विजय शंकर ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन वह जीत के लिए काफी नहीं था। टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले शंकर से पहले मैच में गेंदबाजी नहीं कराई गई, ऐसे में विराट की जगह टीम में शामिल हुए शुभमन गिल को टी-20 डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
खलील अहमद (बाएं), मोहम्मद सिराज (दाएं) बीच में कप्तान रोहित शर्मा
खलील की जगह सिराज?
हार्दिक ने भले ही बल्ले से पिछले मैच में कुछ कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन गेंदबाजी में दो विकेट जरूर निकाले थे। हार्दिक बतौर ऑलराउंडर टीम में खेलते हैं लिहाजा उनसे कुछ अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। पहले मुकाबले में सभी गेंदबाजों की लगभग बराबर ही पिटाई हुई थी। भुवनेश्वर कुमार-खलील अहमद भी काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में खलील की जगह मोहम्मद सिराज को आजमाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।