फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेंडिंग: क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Thu, 29 Feb 2024 01:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
leap year 2024 what is leap year and when does it come know the all details and interesting facts
क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? - फोटो : iStock

लीप ईयर 2024: आज 29 फरवरी है। अब यह तारीख चार साल बाद आएगी। साल 2024 में फरवरी का महीना 28 दिन की जगह 29 दिन है। सामान्य तौर पर इसे लीप ईयर कहा जाता है। हर चार साल बाद लीप वर्ष (Leap Year) आता है। लीप ईयर उन लोगों के लिए बेहद खास होता है, जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ होता है, क्योंकि उनका जन्मदिन हर चार साल में एक बार आता है। तो आइए जानते लीप ईयर के बारे में खास बातें...

जानिए क्या होता है लीप ईयर? 

लीप ईयर होने की वजह के पीछे एक खगोलीय घटना को माना जाता है। हम सभी को पता है कि धरती अपनी धुरी पर सूर्य के चारों ओर घूमती है। 365 दिन और 6 घंटे में धरती एक बार परिक्रमा करती है। हालांकि 6 घंटे दर्ज नहीं होते हैं। इसकी वजह से हर 4 साल में इन 6-6 घंटे की अवधि को जोड़ दिया जाता है, जिससे 24 घंटे का एक पूरा दिन होता है। 
 
leap year 2024 what is leap year and when does it come know the all details and interesting facts
Leap Year 2024 - फोटो : iStock

इसकी वजह से हर चार साल में फरवरी महीने में एक दिन बढ़ जाता है और वह साल 366 दिन का हो जाता है। यही कारण है कि हर साल बाद फरवरी का महीना 29 दिन का होता है और उस साल को लीप ईयर कहते हैं। 
 
leap year 2024 what is leap year and when does it come know the all details and interesting facts
क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? - फोटो : iStock

फरवरी में क्यों होता है लीप ईयर?

अब सवाल है कि आखिर अधिक दिन फरवरी में ही क्यों आता है। दूसरे किसी महीने में इस दिन को क्यों नहीं जोड़ा गया। दरअसल, पहले जूलियन कैलेंडर (Julian Calendar) जो रोमन सौर कैलेंडर है, उसके मुताबिक, साल का पहला महीना मार्च और आखिरी महीना फरवरी होता था। इसकी वजह से फरवरी महीने में लीप ईयर को जोड़ा गया। 

Solar Eclipse: पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय क्यों कन्फ्यूज हो जाते हैं जानवर? दुनिया में होते हैं हैरान करने वाले बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
leap year 2024 what is leap year and when does it come know the all details and interesting facts
क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? - फोटो : iStock

इसके बाद जूलियन कैलेंडर की जगह जब ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत हुई, तो पहला महीना जनवरी हो गया और फरवरी दूसरा। इसके बाद भी फरवरी में ही अधिक दिन को जोड़ा गया। इसके पीछे वजह यह भी थी कि फरवरी का महीना पहले से ही सबसे छोटा होता है।

Ajab-Gajab: साइबेरिया के रहस्यमयी गड्ढों को लेकर बड़ा खुलासा, पाताल के अंदर से आती थी भयानक आवाज

विज्ञापन
leap year 2024 what is leap year and when does it come know the all details and interesting facts
क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? - फोटो : iStock

कैसे पता चलता है कि लीप ईयर है? 

अभी भी बहुत से लोग लीप ईयर की गणना नहीं कर पाते हैं। आसान शब्दों में समझ सकते हैं. जिस साल को 4 से भाग करने पर शेष जीरो आ जाए, वो लीप ईयर होगा। उदाहरण के लिए समझे तो साल 2000 लीप ईयर था और 1900 लीप ईयर की श्रेणी में नहीं था, क्योंकि उसे 4 से भाग करने पर शेष जीरो नहीं बचता है। अगर साल 2024 को चार से भाग करें, तो इसका शेष जीरो आएगा। इसकी वजह से यह साल लीप ईयर है। इस क्रम में साल 2024 के बाद 2028, 2032 और 2036 लीप ईयर की श्रेणी में आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed