{"_id":"67ea93c945a339aaf40eed56","slug":"living-nostradamus-did-another-prediction-about-world-war-who-predict-covid-19-virus-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Nostradamus: क्या दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 06:38 PM IST
सार
Living Nostradamus Prediction: एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। एथोस सैलोमे की कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या दुनिया में मचेगी तबाही? जीवित नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : Instagram/athos_salome
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Living Nostradamus Prediction: दुनिया में कई प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। इन भविष्यकताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions for 2025) और बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions for 2025) का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है। नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वर्तमान समय में ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना नास्त्रेदमस की जाती है।
एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। एथोस सैलोमे की कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से ही उनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। अब उन्होंने (Living Nostradamus Prediction For 2025) कुछ बेहद डरावनी भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने लोगों को डरा दिया है।
2 of 5
जीवित नास्त्रेदमस ने दी बड़ी चेतावनी
- फोटो : Instagram/athos_salome
जीवित नास्त्रेदमस के नाम मशहूर एथोस सैलोमे ने एक बड़े युद्ध की भविष्यवाणी की है। अगर उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो तबाही मच जाएगी। एथोस सैलोमे ने ही कोरोना वायरस की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इसकी वजह से जीवित नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी भी लोगों को डरा रही है।
3 of 5
जीवित नास्त्रेदमस की कोरोना की भविष्यवाणी हो चुकी है सच
- फोटो : Instagram/athos_salome
एथोस सैलोमे का कहना है कि दुनिया में घट रही घटनाओं से पता चलता है कि एक बड़ा संघर्ष होने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने तोड़फोड़ और हाइब्रिड युद्ध को एक संभावित बड़े खतरा बताया है। उनकी इस भविष्यवाणी को तीसरे विश्व युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।
जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने लोगों को डराया
- फोटो : Instagram/athos_salome
एथोस सैलोमे ने दावा किया है कि युद्ध जल्द शुरू हो सकता है और ब्रिटेन के लोगों को इसके लिए तैयार हो जाना चाहिए। उनका दावा है कि इस युद्ध की शुरुआत तोड़फोड़ और हाइब्रिड जंग से होगी। इसके संकेत इस साल की घटनाओं में नजर आ चुकी हैं। उनका कहना है कि दुनिया में एक खतरनाक पैटर्न दिखाई दे रहा है। वह मानते हैं कि यह पैटर्न एक बड़े संकट की तरफ इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए।
जीवित नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणी से डरे लोग
- फोटो : Instagram/athos_salome
सैलोमे ने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास में छोटी घटनाओं से बड़े युद्ध की शुरुआत हुई है। उदाहरण के लिए पहला विश्व युद्ध एक हत्या से शुरू हुआ था और दूसरा विश्व युद्ध पोलैंड पर हमले से। वर्तमान समय में हाइब्रिड युद्ध चल रहा है। यहां इंटरनेट केबल तोड़ना भी सैन्य हमले जितना खतरनाक हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।