{"_id":"5c82676cbdec2213f41340cc","slug":"man-horrified-after-finding-girlfriend-creepy-box-in-wardrobe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड की अलमारी से निकली अजीबोगरीब चीजें, देखकर डर गया ब्वॉयफ्रेंड, लोगों से मांगी राय","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
गर्लफ्रेंड की अलमारी से निकली अजीबोगरीब चीजें, देखकर डर गया ब्वॉयफ्रेंड, लोगों से मांगी राय
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
Link Copied
लोगों को अक्सर अजीबोगरीब चीजें इकट्ठा करने का शौक होता है, लेकिन अगर आपका यही शौक आपके ब्वॉयफ्रेंड को परेशान कर दे तो। एक ऐसे ही मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड की अलमारी से ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब चीजें मिलीं, जिसे देखकर वो डर गया। अब लड़के ने लोगों से उनकी राय मांगी है कि उसे क्या करना चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, एक लड़का और लड़की लिव इन में रहते हैं। पिछले साल ही दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद से वो साथ में ही रहते हैं। एक दिन लड़की अपने कॉलेज गई हुई थी, तभी लड़के ने उसकी अलमारी खोल ली, क्योंकि उसे लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे छुपाकर अलमारी में कुछ रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
युवक ने जैसे ही गर्लफ्रेंड की अलमारी खोली, उसके अंदर उसे एक बॉक्स मिला। उसने बॉक्स को जैसे ही खोला, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। बॉक्स में उसे इस्तेमाल किया हुआ ब्रश, गर्लफ्रेंड के बालों से सनी कंघी, इस्तेमाल किया कंडोम, कटे हुए नाखून और यहां तक की शॉपिंग के कई बिल भी संभाल कर रखे हुए थे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
इतना ही नहीं, युवक को गर्लफ्रेंड की अलमारी से खाने के खाली पैकेट, टूटा हुआ गिलास, इस्तेमाल किया हुआ आधा साबुन, प्लास्टर, च्यूइंगम, फटे हुए बॉक्सर शॉट्स भी मिले। उस बॉक्स में ऐसी भी चीजें रखी हुई थीं, जो उसने कभी खो दिए थे। इतनी सारी अजीबोगरीब चीजें देखकर युवक बुरी तरह डर गया और उसने बॉक्स को वापस उसी अलमारी में रख दिया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
युवक ने अपनी अजीबोगरीब कहानी रेडिट पर शेयर की है और लोगों से उनकी राय मांगी है कि उसे अब क्या करना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देना चाहिए तो वही कुछ लोग कह रहे हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड चुड़ैल हो सकती है, क्योंकि ऐसी अजीबोगरीब चीजें चूड़ैलें ही इकट्ठा करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।