फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars InSight lander: मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज, जानिए किसने कहा- मेरी चिंता मत करो

Tue, 20 Dec 2022 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mars InSight lander: Signing Off, Don't Worry About Me': NASA's InSight Lander Sends Last Message From Mars
मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज - फोटो : NASA

Mars InSight lander: सुदूर अंतरिक्ष की खोज और परग्रही जीवन को जानने की उत्सुकता हमें लंबे समय से आकर्षित करती आई है। परग्रही जीवन की जब बात आती है, तो मंगल ग्रह का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, करोड़ों साल पहले इस लाल ग्रह पर पानी की मौजूदगी थी। इस कारण दावा किया जाता है कि यहां पर कई सालों पहले जीवन मौजूद रहा हो। इसी खोजबीन में वैज्ञानिकों ने कई रोवर्स और लैंडर्स को मंगल ग्रह की सतह पर उतारा। इसी कड़ी में साल 2018 में नासा ने इनसाइट लैंडर को मंगल ग्रह पर लैंड कराया था। नासा के इस लैंडर का मिशन मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना और टेक्टोनिक गतिविधियों का अध्ययन करना था। हालांकि, इस मिशन को 4 साल बीत चुके हैं। अब मार्स इनसाइट लैंडर ने लाल ग्रह से एक खास संदेश भेजा है। 



अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मार्स इनसाइट लैंडर के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि वास्तव में मेरी उर्जा कम है। इसलिए यह आखिरी तस्वीर हो सकती है जिसे मैं भेज सकता हूं। हालांकि, मेरी चिंता मत करिए। यहां पर मैंने अपने मिशन से जुड़े कई खोज किए हैं और रहस्यों से पर्दा उठाया है। अगर मैं अपनी मिशन टीम से बात करना जारी रख सकता हूं, तो मैं करूंगा, लेकिन मैं जल्द ही यहां से अलविदा कहूंगा। मेर साथ रहने के लिए धन्यवाद। 

Mars InSight lander: Signing Off, Don't Worry About Me': NASA's InSight Lander Sends Last Message From Mars
मार्स इनसाइट लैंडर ने भेजी आखिरी तस्वीर - फोटो : NASA
मंगल ग्रह पर 1,445 सोल तक सेवाएं देने और 1,300 से अधिक भूकंप (मार्सक्वेक) का पता लगाने के बाद, इनसाइट लैंडर अंतत: अपनी समाप्ति के करीब है, क्योंकि तकनीकी खामियों की वजह से इसकी क्षमता कम हो रही है।


Optical Illusion: जीनियस हैं तो 17 सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाएं तस्वीर में छिपा कुत्ता
Mars InSight lander: Signing Off, Don't Worry About Me': NASA's InSight Lander Sends Last Message From Mars
मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज - फोटो : iStock
मंगल ग्रह धरती की तरह दैनिक चक्र वाला ग्रह है। इसका नक्षत्र दिवस 24 घंटे 37 मिनट 22 सेकेंड का होता है और इसका सौर दिवस 24 घंटे 39 मिनट 35 सेकेंड का। इसलिए मंगल ग्रह का एक दिन (जिसे सोल कहा जाता है) धरती पर एक दिन से करीब 40 मिनट लंबा होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mars InSight lander: Signing Off, Don't Worry About Me': NASA's InSight Lander Sends Last Message From Mars
मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज - फोटो : iStock
इससे पहले नासा जेपीएल ने ट्वीट कर कहा था कि 18 दिसंबर को मंगल ग्रह के इनसाइट लैंडर ने धरती से भेजे गए मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। महीनों से इसकी बैटरी खत्म हो रही है और इसका मतलब है कि इस अंतरिक्ष यान का संचालन बंद हो सकता है। पावर सप्लाई नहीं होने की वजह से यह काम नहीं कर पा रहा है। नासा की टीम इनसाइट लैंडर से संपर्क करना जारी रखेगी।
 
विज्ञापन
Mars InSight lander: Signing Off, Don't Worry About Me': NASA's InSight Lander Sends Last Message From Mars
मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज - फोटो : iStock

पावर सप्लाई नहीं हो पाने की वजह से लैंडर की बैटरी खत्म हो रही है, क्योंकि लैंडर पर धूल की मोटी परत जम गई है। मंगल ग्रह पर बार-बार आने वाले धूल के तूफानों की वजह से यह समस्या खड़ी हुई है। इसी समस्या के कारण साल 2018 में नासा के ऑपर्च्युनिटी रोवर का अंत हुआ था जिसने साल 2003 से इस ग्रह के बारे मे जानकारियां हासिल कर रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed